Ujjain News: रिटायर्ड फौजी ने क्यों मारी भाजपा नेता को गोली, एसपी प्रदीप शर्मा ने दी बड़ी जानकारी

Ujjain News: मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक बड़ी घटना सामने आई है। दरअसल, एक रिटायर्ड फौजी ने पुलिस के सामने ही भाजपा नेता को गोली मार दी। गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वहीं घायल भाजपा नेता को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह घटना गुरुवार रात करीब 1 बजे नागझिरी के हामूखेड़ी की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार रिटायर्ड फौजी सुरेंद्र प्रताप सिंह का भाजपा नेता प्रकाश यादव से विवाद चल रहा था। यह विवाद इतना बढ़ गया है कि गुरुवार रात 1 बजे सुरेंद्र प्रताप सिंह ने प्रकाश यादव को गोली मार दी।

Retired soldier shot BJP leader SP Pradeep Sharma gave big information

घटनास्थल पर लोगों की भीड़ हुई जमा

गोली लगने की घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। दरअसल, प्रकाश यादव भाजपा के आर्थिक प्रकोष्ठ के नगर संयोजक हैं। ऐसे में उनके समर्थक बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए और कार्रवाई की मांग करने लगे।

मौके पर पहुंचे एसपी प्रदीप शर्मा

घटना की खबर लगते ही मौके पर उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा पहुंच गए उन्होंने प्रकाश यादव की परिजनों से बातचीत की इसके बाद एसपी ने बताया कि बच्चों के पुराने विवाद में रिटायर्ड फौजी और भाजपा नेता आपस में भिड़ गए थे। दोनों का विवाद शांत करने पुलिस पहुंची थी। पुलिस दोनों पक्षों को समझे रही थी कि तभी सुरेंद्र प्रताप सिंह ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग कर भाजपा नेता को गोली मार दी। जिसमें प्रकाश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

परिवार का आरोप पुलिस ने आरोपी को नहीं पकड़ा

परिवार का आरोपी की फायर करने के बाद रिटायर फौजी सुरेंद्र प्रताप सिंह आराम से फरार हो गया लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ने का प्रयास नहीं किया। पुलिस सख्ती दिजाती तो आरोपी फायरिंग भी नहीं कर पाता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+