Ujjain में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव से खुले नौकरी के द्वार, 20 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Ujjain में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव, विक्रमोत्सव और विक्रम व्यापार मेले का शुभारंभ किया। मुख्य कार्यक्रम उज्जैन जिले के कालिदास अकादमी में आयोजित किया गया। उज्जैन में 1 व 2 मार्च को रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव कुल 56 प्रोजेक्ट का भूमि-पूजन और लोकार्पण करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि, उज्जैन के रीजनल इंडस्ट्री एकक्लेव के पश्चात प्रदेश में जबलपुर, रीवा और ग्वालियर में भी रीजनल कॉन्क्लेव आयोजित की जाएंगी। कॉन्क्लेव के दौरान ही औद्योगिक इकाईयों के लोकार्पण और भूमि पूजन भी किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि, उज्जैन के कॉन्क्लेव से करीब 1 लाख करोड़ के व्यवसाय और उद्योग का इतिहास बन रहा है। करीब 20 हजार से अधिक लोगों को नई इकाईयों से रोजगार मिलेगा। यही नहीं करीब 250 औद्योगिक परियोजनाओं में 17 हजार करोड़ मूल्य की भूमि का आवंटन किया गया है। प्रारंभ में अनेक निवेशकों ने मध्यप्रदेश में निवेश संभावनाओं के संबंध में विचार व्यक्त किए। निवेशकों निवेश के क्षेत्र में किए जाने वाले कार्य की भी जानकारी दी।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कार्यक्रम के दौरान 283 इकाइयों को 508 हेक्टेयर भूमि के लिए आवंटन पत्र किया। इन इकाइयों द्वारा कुल 12 हजार 170 करोड रुपए से अधिक का निवेश कर करीब 26,000 लोगों को रोजगार दिया जा सकेगा। मुख्यमंत्री यादव ने कुछ औद्योगिक इकाइयों के पदाधिकारी गण को प्रतीक स्वरूप भूमि आवंटन पत्र प्रदान किए।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कुल 10 हजार 064 करोड़ रुपए लागत की 61 इकाइयों का सिंगल क्लिक से भूमि पूजन और लोकार्पण किया। ये इकाइयां प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थापित की गई हैं और नई इकाइयां भी प्रारंभ हो रही हैं। मुख्य मंत्री डॉ यादव ने विक्रम उद्योग पुरी जिला उज्जैन में भी नई इकाइयों का लोकार्पण किया।
ये भी पढ़े- Ujjain: महाकाल की शरण में फॉरेन डेलीगेट्स, नंदी के कानों में कही मन की मुराद












Click it and Unblock the Notifications