Rakshabandhan 2024: महाकाल को लगेगा महाभोग, सवा लाख लड्डू बनाने का काम शुरू

Rakshabandhan 2024 पर परम्परानुसार भस्म आरती में लगने वाले सवा लाख लड्डूओ को बनाने का शुभारंभ किया गया। कलेक्टर सिंह द्वारा लड्डू बनाने के पूर्व भट्टी पूजन किया गया।

उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में रक्षाबंधन के पवित्र पर्व पर परंपरा अनुसार इस वर्ष भी जनेऊ पाती पुजारी परिवार द्वारा सवा लाख लड्डुओं का भोग भस्म आरती के दौरान भगवान श्री महाकालेश्वर को अर्पित किया जाएगा।

Ujjain

श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर नीरज कुमार सिंह द्वारा भट्टी पूजन कर भोग बनाने का शुभारंभ किया गया। श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी आशीष शर्मा ने बताया कि, परंपरा अनुसार यह भोग भस्म आरती पुजारी के माध्यम से भगवान श्री महाकालेश्वर को अर्पित किया जाता है। इसके पश्चात यह भोग मंदिर में श्री महाकालेश्वर भगवान जी के दर्शन हेतु आने वाले भक्तों में वितरित किया जाता है।

श्री महाकालेश्वर मंदिर पुजारी परिवार की महिलाओं द्वारा श्री महाकालेश्वर मंदिर के शिखर दर्शन के नीचे स्थित हाल में मंदिर के पवित्र वातावरण में भोग के साथ-साथ भगवान श्री महाकालेश्वर जी हेतु राखी भी बनाई जा रही है। इस वर्ष महाकालेश्वर भगवान को शासकीय पुजारी घनश्याम शर्मा, संजय शर्मा, विकास शर्मा, मनोज शर्मा व समस्त जनेऊ पाती पुजारी परिवार के माध्यम से सवा लाख लड्डूओ का भोग अर्पित किया जा रहा है।

कुलमिलाकर, देखा जाए तो रक्षाबंधन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है, जहां प्रदेशभर में रक्षाबंधन पर्व को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं. उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में रक्षाबंधन के पवित्र पर्व पर परंपरा अनुसार इस वर्ष भी जनेऊ पाती पुजारी परिवार द्वारा सवा लाख लड्डुओं का भोग भस्म आरती के दौरान भगवान श्री महाकालेश्वर को अर्पित किया जाएगा। परंपरा अनुसार यह भोग भस्म आरती पुजारी के माध्यम से भगवान श्री महाकालेश्वर को अर्पित किया जाता है। इसके पश्चात यह भोग मंदिर में श्री महाकालेश्वर भगवान जी के दर्शन हेतु आने वाले भक्तों में वितरित किया जाता है।

ये भी पढ़े- Independence Day पर महाकाल का विशेष श्रृंगार, भक्तों को इस स्वरुप में दर्शन दिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+