Independence Day पर महाकाल का विशेष श्रृंगार, भक्तों को इस स्वरुप में दर्शन दिए

Independence Day: स्वतंत्रता दिवस का जोश और उत्साह पूरे देश में देखने मिल रहा है, जहां देशभर में स्वतंत्रता दिवस पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। वहीं धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध भगवान महाकालेश्वर मंदिर में स्थापित भगवान महाकालेश्वर की प्रतिमा का विशेष श्रृंगार किया गया।

भगवान महाकालेश्वर का भस्म आरती के बाद विशेष श्रृंगार किया गया, जिसमें भगवान महाकालेश्वर को तिरंगे दुपट्टे से सजाया गया था। इस दौरान भगवान महाकालेश्वर का सुंदर स्वरूप नजर आ रहा था। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन और पूजन के लिए धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचे हैं।

Ujjain

रक्षाबंधन की तैयारी हुई शुरू

राखी पूर्णिमा पर परम्परानुसार भस्मार्ती में लगने वाले सवा लाख लड्डूओ को बनाने का शुभारंभ किया गया। कलेक्टर सिंह द्वारा लड्डू बनाने के पूर्व भट्टी पूजन किया गया। उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में रक्षाबंधन के पवित्र पर्व पर परंपरा अनुसार इस वर्ष भी जनेऊ पाती पुजारी परिवार द्वारा सवा लाख लड्डुओं का भोग भस्म आरती के दौरान भगवान श्री महाकालेश्वर को अर्पित किया जाएगा। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर नीरज कुमार सिंह द्वारा भट्टी पूजन कर भोग बनाने का शुभारंभ किया गया।

श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी आशीष शर्मा ने बताया कि, परंपरा अनुसार यह भोग भस्म आरती पुजारी के माध्यम से भगवान श्री महाकालेश्वर को अर्पित किया जाता है। इसके पश्चात यह भोग मंदिर में श्री महाकालेश्वर भगवान जी के दर्शन हेतु आने वाले भक्तों में वितरित किया जाता है। श्री महाकालेश्वर मंदिर पुजारी परिवार की महिलाओं द्वारा श्री महाकालेश्वर मंदिर के शिखर दर्शन के नीचे स्थित हाल में मंदिर के पवित्र वातावरण में भोग के साथ-साथ भगवान श्री महाकालेश्वर जी हेतु राखी भी बनाई जा रही है। इस वर्ष महाकालेश्वर भगवान को शासकीय पुजारी घनश्याम शर्मा, भोग अर्पित किया जा रहा है।

ये भी पढ़े- MP की सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा, कैलाश विजयवर्गीय ने ट्रैक्टर चलाया, हजारों लोगों ने झंडा फहराया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+