इंदौर-उज्जैन में 2 दिनों तक नहीं उड़ेंगे ड्रोन, नियम तोड़ने वालों पर होगा सख्त एक्शन

Ujjain: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 सितम्बर को उज्जैन दौरे पर आएंगी। इन्दौर देवी अहिल्याबाई होल्कर एयरपोर्ट से प्रात: 9.50 बजे डीआरपी लाइन हेलीपेड उज्जैन पहुंचेंगी। उज्जैन हेलीपेड आगमन के पश्चात राष्ट्रपति महोदय प्रात: 10.10 पर ग्राम ढेंडिया स्थित होटल रूद्राक्ष परिसर में देश की स्वच्छता में योगदान देने वाले कर्मठ सफाई मित्रों से संवाद करेंगी एवं स्वच्छता पखवाड़े सम्बन्धित प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगी।

उज्जैन आईजी संतोष कुमार सिंह, डीआईजी नवनीत भसीन, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने मंगलवार देर शाम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम स्थल हेलीपेड, ग्राम ढेंडिया स्थित रूद्राक्ष होटल परिसर, श्री महाकाल लोक एवं श्री महाकालेश्वर मन्दिर का सघन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Indore

कलेक्टर सिंह ने निरीक्षण के दौरान राष्ट्रपति महोदय की गरिमा अनुरूप सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिशा-निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। आईजी सिंह, डीआईजी भसीन, कलेक्टर सिंह एवं पुलिस अधीक्षक शर्मा ने जानकारी दी कि राष्ट्रपति महोदय के कार्यक्रम के लिये 1800 से अधिक जवान तैनात रहेंगे। व्यवस्थाओं में मुख्य रूप से सेफ हाउसेस, सभी रास्तों एवं कार्यक्रम स्थलों पर सीसीटीवी एवं ड्रोन से सर्वेलेंस, प्रस्तावित मार्ग के साथ ही वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था, सभी कार्यक्रम स्थलों पर हॉस्पिटल की सुविधा आदि प्रमुख रूप से की गई हैं।

कलेक्टर सिंह ने जानकारी दी कि, राष्ट्रपति महोदय के आगमन, प्रस्थान के समय सम्पूर्ण एरिया नो-फ्लाय झोन डिक्लेयर किया गया है। इसी के साथ मार्ग पर पड़ने वाले घरों की सुरक्षा की दृष्टि से मॉनीटरिंग एवं किरायेदारों का वेरिफिकेशन भी किया जा रहा है। राष्ट्रपति महोदय की क्लोज प्राक्सिमिटी में आने वाले सभी व्यक्तियों का केरेक्टर वेरिफिकेशन पुलिस द्वारा किया जा रहा है। इसी के साथ सुरक्षा की दृष्टि से होटल्स में आने वाले आगन्तुकों पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

कलेक्टर सिंह ने बताया कि, ग्राम ढेंडिया के कार्यक्रम स्थल पर सभी सम्मानीय गणमान्य नागरिक, मीडिया प्रतिनिधि एवं अन्य सभी प्रात: 9 बजे के पहले उपस्थित रहें। इसी के साथ उन्होंने जानकारी दी कि ग्राम ढेंडिया उज्जैन-इन्दौर रोड पर कार्यक्रम के दिन भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। मीडिया प्रतिनिधि अपने वाहन अपने वाहन चिन्तामन गणेश रोड पर बनाई गई पार्किंग में पार्क कर कार्यक्रम स्थल पर मीडिया के लिये चिन्हित क्षेत्र पर स्थान ग्रहण करेंगे।

श्रद्धालुओं के लिये जानकारी देते हुए कलेक्टर सिंह ने कहा कि, राष्ट्रपति महोदय के दर्शन के दौरान श्रद्धालु कार्तिक मण्डपम से दर्शन निर्बाध रूप से कर सकेंगे। एसपी श्री शर्मा ने जानकारी दी कि सुरक्षा की दृष्टि से कार्यक्रम स्थल रूद्राक्ष होटल परिसर में गणमान्य नागरिक एवं अन्य बैग, सामान आदि लेकर न आयें।

ये भी पढ़े- PM MODI के जन्मदिन पर स्वच्छता की मशाल लेकर निकला इंदौर, 8वीं बार नंबर-1 का संदेश दिया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+