उज्जैन : महाकाल कॉरिडोर के भव्य लोकार्पण की तैयारी, जानिए क्या रहेगा खास?

उज्जैन, 22 सितंबर : धार्मिक नगरी उज्जैन में 11 अक्टूबर को होने वाले महाकाल कॉरिडोर के लोकार्पण समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं जहां इसी को लेकर लगातार बैठकों का सिलसिला जारी है तो वही हाल ही में प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान ने वर्चुअल ई बैठक लेकर तैयारियों का जायजा लिया साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गौरतलब है कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आगामी 11 अक्टूबर को महाकालेश्वर कॉरिडोर का लोकार्पण कार्यक्रम प्रस्तावित है।

कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की गई

कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की गई

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीसी में कहा कि, लोकार्पण कार्यक्रम के पूर्व शहर में नवनिर्मित कॉरिडोर को लेकर उत्साह और प्रसन्नता का माहौल निर्मित किया जाये। 11 अक्टूबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई। उज्जैन एनआईसी कक्ष में इस दौरान उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव, कलेक्टर आशीष सिंह, नगर निगम आयुक्त अंशुल गुप्ता, सीईओ स्मार्ट सिटी आशीष पाठक मौजूद थे।

महाकालेश्वर कॉरिडोर के लिये एक उपयुक्त नाम का सुझाव

महाकालेश्वर कॉरिडोर के लिये एक उपयुक्त नाम का सुझाव

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीसी में लोकार्पण कार्यक्रम को भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिये आवश्यक सुझाव मांगे। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.यादव ने कहा कि, 11 अक्टूबर के पूर्व छह दिवस पहले से ही पूरे शहर में भगवान शिव की भक्ति और उत्सव का माहौल निर्मित किये जाने के प्रयास किये जायेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकार्पण के पूर्व शहर में धार्मिक अनुष्ठान और आयोजन करवाये जायें। कार्यक्रम के एक दिवस पूर्व रूद्राभिषेक का आयोजन करवाया जाये। महाकालेश्वर कॉरिडोर के लिये एक उपयुक्त नाम का सुझाव दिया जाये।

देशभर के कलाकार देंगे प्रस्तुति

देशभर के कलाकार देंगे प्रस्तुति

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, लोकार्पण कार्यक्रम में देश के कई लोकप्रिय कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जायेगी, लेकिन साथ ही मालवा के स्थानीय कलाकारों को भी कार्यक्रम में शामिल किया जाये। लोकार्पण के पूर्व अलग-अलग गतिविधियां समय-समय पर शहर में आयोजित हों, ताकि आमजन में कार्यक्रम के प्रति जिज्ञासा जागृत हो। जिस दिन कॉरिडोर का लोकार्पण हो, उस दिन सभी शिवालयों में पूजा करवाई जाये, सोशल मीडिया के माध्यम से कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये। लोकार्पण कार्यक्रम के घर-घर निमंत्रण पत्र भेजे जायें। भजन मण्डलियों के द्वारा प्रभात फेरी की जाये। शहर के विभिन्न स्थानों पर होर्डिंग्स लगवाये जायें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+