MP: Ujjain के नागदा में NIA की छापामार कार्रवाई, दो युवकों को पूछताछ के बाद छोड़ा
टेरर फंडिंग और गैंगवार से जुड़े मामलों में मध्य प्रदेश की सिकलीगर गैंग का हाथ सामने आया है, जिसके बाद NIA की ओर से छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

Recommended Video

मध्य प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में लगभग 70 से ज्यादा ठिकानों पर NIA ने रेड मारते हुए कार्रवाई की है। NIA की ओर से देश भर में एक साथ इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश में भी कई स्थानों पर कार्रवाई के लिए पहुंची है। मध्यप्रदेश में उज्जैन और नागदा समेत कई शहरों में एनआईए की छापामार कार्रवाई होने की जानकारी निकलकर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि, खुफिया जानकारी के बाद मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के नागदा सहित अलग-अलग ठिकानों पर NIA की ओर से कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।
कुछ ऐसा है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक NIA ने देश भर में हथियार सप्लाई करने वाले सिकलीगर गैंग के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दिया है। NIA ने मध्य प्रदेश से देशभर के अलग-अलग हिस्सों में लगातार हो रही हथियार की सप्लाई को तोड़ने के लिए इस छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक उज्जैन और नागदा के अलावा खरगोन, धार, भिंड, बुरहानपुर, जबलपुर और मुरैना जैसे इलाकों में सर्चिंग की कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई के लिए NIA की टीम मध्य प्रदेश पहुंची है। बताया जा रहा है कि, पंजाब, यूपी सहित कई अन्य राज्यों कि इंटेलिजेंस के इनपुट के बाद मध्यप्रदेश में यह कार्रवाई की जा रही है, और आरोपियों की तलाश जारी है। उधर, जानकारी के मुताबिक नागदा से दो युवकों को NIA की टीम ने पूछताछ कर छोड़ दिया है।
इस कारण हुई कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक टेरर फंडिंग और गैंगवार से जुड़े मामलों में मध्य प्रदेश की सिकलीगर गैंग का हाथ सामने आया है, जिसके बाद NIA की ओर से इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इतना ही नहीं गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में भी मध्य प्रदेश से हथियारों की सप्लाई होने की जानकारी निकलकर सामने आई थी। वहीं इससे पहले हुई कार्रवाई में खरगोन से पंजाब पुलिस ने हथियारों को जप्त किया था, जिसके बाद अब हत्यारों को बेचने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल होने और खुफिया एजेंसियों को इनपुट मिलने के बाद मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में NIA की ओर से कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़े- Indore में कॉलेज स्टूडेंट ने महिला प्रोफेसर को किया आग के हवाले, हालत गंभीर












Click it and Unblock the Notifications