MP Election Result: उज्जैन की 7 विधानसभा सीटों पर किसकी हुई जीत और किसे मिली हार, जानिए?
(संवाद सूत्र: उज्जैन से विमल बैंडवाल)
MP विधानसभा चुनाव के परिणाम देर शाम को घोषित कर दिए गए हैं। इसमें से जिले की सात विधान सभा सीटों में से पांच भाजपा के और दो कांग्रेस के खाते में गई है।
प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती की गई। उज्जैन के इंजीनियरिंग कॉलेज में सुबह मतगणना शुरु हुई, और देर शाम को परिणामों की घोषणा कर दी गई। जिसमें उज्जैन दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, उत्तर से अनिल जैन कालूहेड़ा, नागदा से डॉक्टर तेज बहादुर सिंह चौहान, बड़नगर से जितेंद्र पंड्या और धटिया विधानसभा क्षेत्र से सतीश मालवीय ने अपने निकटतम कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी को पराजित कर जीत हासिल की।

तराना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार और महिदपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश जैन बोस ने बाजी मारी। जिले की सातों विधानसभा सीट में से बडनगर के भाजपा प्रत्याशी जितेंद्र पंड्या ने सर्वाधिक 36346 और महिदपुर के कांग्रेस उम्मीदवार दिनेश जैन बोस ने सबसे कम 285 मतों से जीत हासिल की है। जीत के बाद उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव और अनिल जैन कालूहेड़ा ने मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए मतदाताओं से किए गए वादे पूरे करने का भरोसा दिलाया।
वहीं भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशियों ने सुबह मतगणना के पहले बाबा महाकाल के मंदिर में जाकर बाबा के आगे माथा टेका और अपनी जीत की कामना की है। सुबह 8 बजे बाद शुरू हुई मतगणना में उज्जैन की सातों विधानसभा सीटों के परिणाम आने शुरू हुए, जिसमें भाजपा ने पांच विधानसभा में अपनी जीत दर्ज करवाई। वहीं तराना विधायक महेश परमार ने 1949 मतों से जीत हासिल की तो महिदपुर के कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश जैन बॉस ने मात्र 285 वोटो से जीत दर्ज कर कांग्रेस के खाते में अपनी जीत दर्ज करवाई।
ये भी पढ़े- MP Election Result: सीएम शिवराज का लाडली बहना को प्रणाम, पत्नी साधना सिंह ने गले लगकर दी बधाई












Click it and Unblock the Notifications