MP Election: चुनाव ड्यूटी को हल्के में लेना कर्मचारियों को पड़ा भारी, इन पर होगी कार्रवाई
उज्जैन में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुमार पुरुषोत्तम ने अधिकारियों के साथ इन्दौर रोड स्थित इंजीनियरिंग महाविद्यालय में विधानसभावार मतदान केन्द्रों को आवंटित मशीनों की पेयरिंग करने के बाद कमिशनिंग के कार्य का निरीक्षण किया।
इसके बाद उन्होंने पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में विधानसभा क्षेत्रों के गठित मतदान दलों का प्रशिक्षण का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। अपर कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी मतदान दल गठन ने विगत 6 और 7 नवम्बर को आयोजित पीठासीन अधिकारी/मतदान अधिकारी क्रमांक-1, 2 और 3 हेतु आयोजित प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर 27 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

मतदान दलों का प्रशिक्षण
उन्होंने अवगत कराया कि, हाल ही में इंजीनियरिंग कॉलेज में कमिशनिंग के कार्य के अलावा मतदान ड्यूटी में लगे सभी मतदान दलों का प्रशिक्षण और मतदानकर्मियों के द्वारा पोस्टल बैलेट से मतदान की प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद 16 नवम्बर को मतदान सामग्री शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय में प्रात: 6 बजे से वितरण का कार्य किया जायेगा। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ मृणाल मीना, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एमएस कवचे, अपर कलेक्टर संदीप सोनी आदि उपस्थित थे।
दिशा-निर्देश दिए गए
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में डाक मतपत्र सुविधा केन्द्र उज्जैन उत्तर एवं उज्जैन दक्षिण के मतदान दलकर्मियों के द्वारा पोस्टल बैलेट से मतदान की प्रक्रिया का निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिशा-निर्देश दिये। प्रशिक्षण के दौरान प्रेक्षकगण उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि, बुधवार को शासकीय माधव विज्ञान महाविद्यालय, शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय और शासकीय स्वामी विवेकानंद इंजीनियरिंग स्नातकोत्तर भवन विक्रम विश्वविद्यालय में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिये गठित मतदान दलों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कुलमिलाकर, देखा जाए तो उज्जैन में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुमार पुरुषोत्तम ने अधिकारियों के साथ इन्दौर रोड स्थित इंजीनियरिंग महाविद्यालय में विधानसभावार मतदान केन्द्रों को आवंटित मशीनों की पेयरिंग करने के बाद कमिशनिंग के कार्य का निरीक्षण किया।
ये भी पढ़े- MP Election: घर-घर हो रही वोटिंग, बुर्जुग और दिव्यांगों के मतदान का सिलसिला












Click it and Unblock the Notifications