MP Assembly Election: कांग्रेस में नहीं थम रहा विरोध, बड़नगर में अब मोरवाल खुश तो सोलंकी हुए नाराज
(संवाद सूत्र: उज्जैन से विमल बैंडवाल)
MP Assembly Election 2023 के बीच कांग्रेस में टिकट बंटवारे के बाद पैदा हुए असंतोष को थामने के लिए प्रदेश की चार सीटों पर प्रत्याशी बदल दिए गए हैं। इन चार सीटों में एक उज्जैन जिले की विधानसभा बड़नगर भी शामिल है, जहां कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बदलते हुए एक बार फिर मुरली मोरवाल को प्रत्याशी बनाया है, मुरली मोरवाल ने कांग्रेस के टिकेट पर साल 2018 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी।
19 अक्टूबर को कांग्रेस की दूसरी सूची में बड़नगर से राजेंद्र सिंह सोलंकी को टिकट दिया गया था, जिसके बाद बड़नगर से विधायक मुरली मोरवाल ने अपने समर्थकों सहित कमलनाथ के बंगले के बाहर भोपाल में धरना दिया था। इसके बाद अब मुरली मोरवाल को टिकट दिया गया है।

कुछ ऐसा है समीकरण
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बड़नगर सर्वे में मुरली मोरवाल का टिकट कटा था, क्योंकि सर्वे में फीडबैक अच्छा नहीं था। वहीं बेटे पर अपराधिक प्रकरण की वजह से मोरवाल का टिकट कटा था, लेकिन यहां के स्थानीय नेताओं ने विरोध किया तो टिकट का फैसला बदलना पड़ा। राजेंद्र सिंह सोलंकी का टिकट बदलने के बाद सोलंकी समर्थकों में काफी नाराजगी देखी गई। हालांकि, उन्हें टिकट जातीगत समीकरणों को देखते हुए मिला था, यहां सोलंकी के 45 हजार क्षत्रिय वोटर है। अब सोलंकी का कहना है कि, वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।
लगातार हो रहा विरोध
बड़नगर विधानसभा से कांग्रेस द्वारा प्रत्याशी अभिभाषक राजेंद्र सिंह सोलंकी को टिकट दिए जाने पर विधायक मोरवाल के समर्थकों को और पुनः टिकट विधायक मोरवाल को दिए जाने के बाद से ही सोलंकी समर्थकों के द्वारा प्रदर्शन का सिलसिला जारी है। बता दें की विधायक मुरली मोरवाल के समर्थकों ने भोपाल में अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर नाराजगी जताई थी, और विरोध-प्रदर्शन किया था। इसके बाद बड़नगर से एक बार फिर मुरली मोरवाल को टिकट दे दिया गया, जिसका विरोध के चलते पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह सोलंकी का टिकट बदलकर मुरली मोरवाल को दे दिया, जिसके विरोध में सोलंकी समर्थक सड़क पर उतर आए और तहसील तिराहे पर कांग्रेस का पुतला भी फूंका गया और जमकर नारेबाजी भी की गई।
ये भी पढ़े- Ujjain news: कांग्रेस छोड़ AAP में गए विवेक यादव की घर वापसी, रणदीप सुरजेवाला की मानी बात












Click it and Unblock the Notifications