MP Assembly Election: इंदौर में रफ्तार पकड़ने लगा जनसंपर्क, कहां-कहां किसने दिखाया दम?
MP Assembly Election 2023 को लेकर प्रत्याशियों ने अब चुनाव मैदान संभाल लिया है, जहां लगातार प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्र में जनसंपर्क करते नजर आ रहे हैं। जनसंपर्क के जरिए प्रत्याशी जनता तक पहुंच रहे हैं, और अपनी बात जनता तक पहुंचा रहे हैं, जैसे-जैसे चुनाव की तारीख पास आ रही है, वैसे-वैसे प्रत्याशियों का जनसंपर्क भी रफ्तार पकड़ने लगा है।
इंदौर की विधानसभा 1 में बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दल जनसंपर्क में जुटे हुए नजर आ रहे हैं, जहां बीजेपी से कैलाश विजयवर्गीय और उनका परिवार लगातार जनसंपर्क कर रहा है, तो वहीं कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला और उनके परिवार भी लगातार जनता के बीच पहुंच रहा है, और अपनी बात कहता नजर आ रहा है।

विधानसभा-2 में भी बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दलों ने जनसंपर्क का आगाज कर दिया है, जहां भाजपा प्रत्याशी रमेश मेंदोला जनता के बीच पहुंचकर अपनी बात कहते नजर आ रहे हैं, तो वहीं कांग्रेस प्रत्याशी चिंटू चौकसे परिवार के साथ जनसंपर्क में जुटे हुए हैं।
इंदौर की विधानसभा-3 के भी कुछ ऐसे ही हाल हैं, जहां बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दलों के युवा प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपना पसीना बहा रहे हैं, जहां कांग्रेस प्रत्याशी पिंटू जोशी और उनका परिवार जनसंपर्क में जुटा हुआ है, तो वहीं गोलू शुक्ला और उनका परिवार भी लगातार जनता के बीच पहुंचकर आशीर्वाद ले रहा है।
विधानसभा-4 में कांग्रेस प्रत्याशी राजा मंधवानी लगातार जनता के बीच पहुंचकर आशीर्वाद ले रहे हैं, तो वहीं नाराज नेताओं को मनाते भी नजर आ रहे हैं। इधर, भाजपा प्रत्याशी मालिनी गौड़ भी लगातार जनता के बीच पहुंच रही है, और जनता से अबकी बार भी साथ देने की बात कहती नजर आ रही है।
विधानसभा-5 में भाजपा प्रत्याशी महेंद्र हार्डिया ने अपना जनसंपर्क शुरू कर दिया है, जहां हार्डिया लगातार अलग-अलग क्षेत्र में पहुंचकर जनता से बातचीत करते हैं, और आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं। इधर, कांग्रेस प्रत्याशी सत्यनारायण पटेल भी परिवार के साथ जनता के बीच पहुंच रहे हैं, और जनता का आशीर्वाद ले रहे हैं।
ये भी पढ़े- Indore news: पिता कैलाश विजयवर्गीय के लिए बेटे आकाश ने संभाला मैदान, जमकर किया जनसंपर्क
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे'












Click it and Unblock the Notifications