Ujjain news: अमित शाह ने जनसभा को किया संबोधित, कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कही ये बात

(संवाद सूत्र: उज्जैन से विमल बैंडवाल)

MP Assembly Election 2023 के लिए भारतीय जनता पार्टी लगातार प्रचार प्रसार में जुटी हुई है, जहां प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में दिग्गज नेताओं के आने का सिलसिला जारी है। वहीं धार्मिक नगरी उज्जैन में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह चुनावी दौरे पर आए, जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया।

उज्जैन आए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।साथ ही उन्होंने जनता से आगामी विधानसभा चुनाव में BJP के पक्ष में मतदान करने की अपील भी की है। धार्मिक नगरी उज्जैन में जनसभा के बाद अमित शाह इंदौर के लिए रवाना हुए।

Ujjain

अमित शाह ने कही ये बात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश की करोड़ जनता ने अपना मत प्रकट करना है, मैं आज जब उज्जैन की धारा पर आया हूं, तब मैं आप सभी को कहने आया हूं कि, आप एमएलए चुनने के लिए वोट मत दीजिए, आप किसी को मंत्री बनाने के लिए वोट मत दीजिए, आप किसी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए भी वोट मत दीजिए। यह बात याद रखिएगा, आपका एक वोट आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश और भारत का भविष्य तय करने वाला वोट है, क्योंकि आपके सामने दो ही विकल्प है, एक विकल्प है, कांग्रेस पार्टी, जिसने इस मध्य प्रदेश को बंटाधार प्रदेश बनाकर छोड़ा था, जिसने इस मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य बनाकर छोड़ा था। दूसरी ओर है मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी जिसने 18 साल में मध्य प्रदेश के कोने-कोने में विकास करने का काम किया है। मध्य प्रदेश को दिन दूनी रात चौगुनी आगे बढ़ाया है।

इस कारण इंदौर में रुके अमित शाह

मान्यता है कि, उज्जैन महाकाल राजा की नगरी है, और कोई विशिष्ट व्यक्ति यहां रात नहीं रुकता इसलिए गृहमंत्री शाह का भी रुकने का कार्यक्रम टल गया है। शाह शाम करीब 6 बजे सड़क मार्ग से उज्जैन पहुंचेंगे, और सीधे महाकाल मंदिर दर्शन के लिए जाएंगे। दर्शन के बाद 6:30 बजे सीधे सभा स्थल क्षेत्र शहीद पार्क पर पहुंचेंगे, जहां पर सातों विधानसभाओं के प्रत्याशियों के साथ सभा को संबोधित करेंगे। सभा के बाद रात 8:15 बजे के लगभग होटल रूद्राक्ष में चुनाव को लेकर संभागीय पदाधिकारीयो की बैठक लेंगे। बैठक के बाद 9:30 बजे इंदौर के लिए रवाना हो जाएंगे।

ये भी पढ़े- शिवराज सिंह चौहान अगर धोनी हैं, तो कैलाश विजयवर्गीय भी हार्दिक पांड्या हैं- राजनाथ सिंह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+