Mahashivratri 2024: 'सब अच्छा होगा', महाकाल दर्शन के बाद हेमा मालिनी ने कही ये बात
Mahashivratri 2024: धार्मिक नगरी उज्जैन में भगवान महाकालेश्वर के दर्शन और पूजन का सिलसिला जारी है, जहां आमजन के साथ-साथ तब खास भी भगवान महाकालेश्वर के दर पर पहुंच रहे हैं, और दर्शन पूजन कर रहे हैं फिल्म अभिनेत्री और BJP सांसद हेमा मालिनी ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किए।
फिल्म अभिनेत्री और BJP सांसद हेमा मालिनी इन दिनों धार्मिक नगरी उज्जैन के दौरे पर है, जहां उन्होंने गुरुवार को विक्रमहोत्सव में हिस्सा लिया तो वहीं शुक्रवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान महाकालेश्वर के दर्शन और पूजन किए हैं।

महाकाल दर्शन के लिए आई हेमा मालिनी ने कहा कि, आज मैं यहां महाकाल दर्शन करने आई। कल भी किए थे, लेकिन आज स्पेशल है। महाशिवरात्रि है, इसके लिए, बहुत ही बढ़िया लगा। महिला दिवस भी है। बहुत ही अच्छा लग रहा है कि, शिवजी की कृपा से हमारे देश में जितनी भी महिलाएं हैं, बहुत ही उन करें प्रगति करें। हमारी सरकार हमारे मोदी जी ने बहुत कुछ उपलब्धियां महिलाओं के लिए दी है। सब का उपयोग करें, बहुत आगे बढ़े, और देश की प्रगति करने में साथ दें।
हेमा मालिनी ने बताया कि, भगवान महाकाल से जीत के लिए प्रार्थना की है। जीतने के बाद भी हम जरूर आएंगे, महाकाल दर्शन करने। हेमा मालिनी ने कहा कि, सभी के मुंह में यही है कि, अबकी बार 400 पार, पूरा देश यही कह रहा है, तो यही होगा। महाकाल के यहां प्रार्थना की है, तो सब अच्छा ही होगा।
धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित भगवान महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या भगवान महाकाल के दर्शन और पूजन के लिए पहुंची है। सुबह से ही श्रद्धालु कतार बंद होकर भगवान महाकाल के दर्शन और पूजन कर रहे हैं। रात लगभग 2 बजे मंदिर के पट खोले गए, जिसके बाद भस्म आरती की शुरूआत हुई।
ये भी पढ़े- Mahashivratri 2024: महाकाल दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता, भस्म आरती में दिखा अनूठा नजारा












Click it and Unblock the Notifications