Mahashivratri 2024: महाकाल दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता, भस्म आरती में दिखा अनूठा नजारा
Mahashivratri 2024: धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित भगवान महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या भगवान महाकाल के दर्शन और पूजन के लिए पहुंची है। सुबह से ही श्रद्धालु कतार बंद होकर भगवान महाकाल के दर्शन और पूजन कर रहे हैं। रात लगभग 2 बजे मंदिर के पट खोले गए, जिसके बाद भस्म आरती की शुरूआत हुई।
प्रशासन और मंदिर प्रबंध समिति द्वारा ऐसी व्यवस्था की गई है, जिससे सुबह 4 बजे से भस्म आरती के दौरान भक्तों ने बाबा चलित दर्शन व्यव्स्था के जरिए भगवान महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया। आम दिनों पर महाकालेश्वर मंदिर के कपाट सुबह 4 बजे होने वाली भस्म आरती के बाद श्रद्धालुओं के लिए खुलते हैं, लेकिन महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान महाकाल मंदिर के कपाट तय समय से लगभग 2 घंटे पहले यानी रात 2 बजे से ही खुल गए हैं।

महाशिवरात्रि पर महाकाल मंदिर के पट खुलते ही सबसे पहले विभिन्न प्रकार के फलों के रस से बाबा महाकाल का स्नान करवाया गया, उसके पश्चात पूजन के पश्चात बाबा महाकाल को भस्म रमाई गई। लगभग 2:30 बजे से शुरू हुआ पूजन सुबह 4:30 बजे तक जारी रहा, जिसके बाद से आम श्रद्धालुओं के दर्शन की शुरुआत हुई। महाशिवरात्रि पर सतत 44 घंटे मंदिर के पट खुले रहेंगे, और बाबा महाकाल की चार पहर की पूजा अर्चना की जाएगी।
Recommended Video
उज्जैन में सनातन धर्म परंपरा में जिस प्रकार शक्ति की आराधना के लिए देवी मंदिरों में नवरात्रि मनाई जाती है, उसी प्रकार उज्जैन के विश्वप्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में शिव नवरात्रि मनाई जाती है। बारह ज्योतिर्लिंगों में एकमात्र श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में ही शिव नवरात्रि उत्सवपूर्वक मनाई जाती है।
श्री महाकालेश्वर मंदिर में शिव नवरात्रि का यह उत्सव फाल्गुन कृष्ण पंचमी 29 फरवरी से प्रारम्भ हो गया है, श्री महाशिवरात्रि महापर्व के अगले दिन तक चलेगा। इस दौरान श्री महाकालेश्वर भगवान जी के पट दर्शन हेतु लगभग 44 घंटे दर्शन हेतु खुले रहेंगे।
ये भी पढ़े- Ujjain News: महाशिवरात्रि पर आसानी से करना है महाकाल दर्शन तो इन बातों का रखें ध्यान












Click it and Unblock the Notifications