उज्जैन : महाकालेश्वर मंदिर में VIP दर्शन व्यवस्था में परिवर्तन, जानिए नए साल पर कैसे पहुंचे महाकाल दरबार

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में चल रहे स्मार्ट सिटी के काम के तहत वीआईपी दर्शन व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है, जिसके तहत नया मार्ग बनाया गया है। अब प्रोटोकॉल और वीआईपी श्रद्धालु उस गेट से बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचेंगे, जो गेट भस्म आरती गेट के समीप बनाया गया है। यहां पर प्रोटोकॉल ढाई सौ रुपए रसीद काउंटर जूता चप्पल स्टैंड बनाया गया है।

Mahakal VIP darshan system Changes in Ujjain Madhya Pradesh

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने आने वाले वीवीआइपी वीआईपी प्रोटोकॉल ढाई सौ रुपए से दर्शन करने वाले को अब भस्म आरती गेट के पास नए गेट से एंट्री दी जाएगी। गेट की शुरुआत रविवार को की गई है। महाकाल मंदिर समिति के अध्यक्ष कलेक्टर आशीष सिंह और प्रशासक नरेंद्र सूर्यवंशी के निर्देशों पर इस गेट की शुरुआत की गई है। यह गेट भस्म आरती गेट के बिल्कुल करीब बनाया गया है, जहां पर प्रोटोकॉल वीवीआइपी ढाई सौ रुपए प्रसिद्ध काउंटर जूता चप्पल स्टैंड बनाया गया है। नियमित श्रद्धालु भी इसी गेट से आ जा सकेंगे।

31 दिसंबर और नए वर्ष के लिए अभी से लोगों का आना जारी है, जिसके तहत इस तरह की तैयारी मंदिर प्रशासन द्वारा की गई है। नियमित श्रद्धालुओं ने बताया कि यह गेट सुविधाजनक है। इसके माध्यम से श्रद्धालु आसानी से आ जा सकेंगे। महाकाल मंदिर के सहायक प्रशासक प्रेम कुमार उदेनिया ने बताया कि महाकाल विस्तारीकरण को लेकर डिकेड को बंद किया गया है। वहां पर काम चलने के कारण डंपर आदि निकल रहे हैं, जिसकी वजह से इस द्वार का निर्माण किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+