Ujjain News: दीवार हादसे में प्रभावितों को मिलेगी आर्थिक मदद, कैसे हुआ दर्दनाक हादसा, जानिए

मध्यप्रदेश के उज्जैन में महाराजवाड़ा स्कूल के पास हुई दीवार गिरने की दुर्घटना पर संभागायुक्त उज्जैन संजय गुप्ता, पुलिस महानिरीक्षक संतोष कुमार सिंह, डीआईजी नवनीत भसीन, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने चरक अस्पताल पहुंचकर घायलों की स्थिति जानी और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, तेज बारिश के कारण महाराजवाड़ा स्कूल के पास बाउंड्रीवॉल का एक हिस्सा गिरने से 4 लोगों के दबे होने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसे तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन कर जिला अस्पताल लाया गया। हादसे में दो लोगों की मृत्यु हुई है, और अन्य 2 लोगों को उपचार के लिए रेफर किया गया है। आरबीसी 6(4) के तहत मृतकों के परिजनों 4-4 लाख और घायलों को उपचार सहित 50-50 हजार की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

Ujjain

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी उज्जैन एके पटेल ने बताया कि, दीवार दुर्घटना में घायल ग्राम उज्जैनिया की शारदा बाई (उम्र 40) और जयसिंहपुरा उज्जैन की रूही उम्र (3) को बॉम्बे हॉस्पिटल इंदौर रेफर किया गया है। हादसे में जयसिंहपुरा की फरहीन उम्र 22 साल और शिवशक्ति नगर के अजय पिता ओमनाथ योगी उम्र 27 वर्ष की मृत्यु हुई है।

मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध भगवान महाकालेश्वर मंदिर के गेट नंबर 4 के पास दीवार ढह जाने से बड़ा हादसा हुआ है, जहां हादसे में अब तक 2 लोगों की मौत हो चुकी है, तो वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

उज्जैन में लगातार तेज बारिश का सिलसिला जारी है, संभवत: तेज बारिश के चलते ही यह हादसा हुआ है, जहां हादसे के बाद मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम लोगों को बचाने में जुट गई है। वहीं घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है, तो वही बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

ये भी पढ़े- Ujjain News: महाकाल मंदिर के पास दीवार गिरने से बड़ा हादसा, 2 की मौत, कई घायल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+