Ujjain News: महाकाल मंदिर के पास दीवार गिरने से बड़ा हादसा, 2 की मौत, कई घायल
मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध भगवान महाकालेश्वर मंदिर के गेट नंबर 4 के पास दीवार ढह जाने से बड़ा हादसा हुआ है, जहां हादसे में अब तक 2 लोगों की मौत हो चुकी है, तो वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।
उज्जैन में लगातार तेज बारिश का सिलसिला जारी है, संभवत: तेज बारिश के चलते ही यह हादसा हुआ है, जहां हादसे के बाद मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम लोगों को बचाने में जुट गई है। वहीं घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है, तो वही बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

कुछ ऐसा है पूरा घटनाक्रम
जानकारी के मुताबिक, महाकाल मंदिर के गेट नंबर 4 के सामने बड़ा गणेश मंदिर के पास स्थित स्कूल की पुरानी दीवार गिरने से हादसा हुआ है, जहां हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची, तेज बारिश के बीच सभी घायलों को निकालकर अस्पताल भिजवाया गया है, जहां सभी का इलाज जारी है। हादसे में 2 लोगों की मौत हो चुकी है, तो वहीं कुछ लोग गंभीर घायल बताए जा रहे हैं। इधर, लगातार प्रशासन और पुलिस के अधिकारी घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।
तेज बारिश के चलते हुआ हादसा
महाकाल मंदिर के सामने जहां यह हादसा हुआ, वहां पहले एक स्कूल लगा करती थी, लेकिन महाकाल मंदिर विस्तार योजना के तहत स्कूलों को दूसरी जगह ट्रांसफर कर दिया गया है, जिसके चलते यहां आसपास अब पूजन सामग्री बेचने वाले लोग दुकान लगाते हैं। वहीं महाकाल मंदिर आने जाने वाले श्रद्धालुओं का सिलसिला भी यहां से जारी रहता है, जानकारी के मुताबिक उज्जैन में लगातार तेज बारिश का सिलसिला जारी है। यही कारण है कि, तेज बारिश के चलते पुरानी दीवार गिर गई।
ये भी पढ़े- Ujjain News: महाकाल की महिमा देख भक्त चौंके, लाखों का दिया दान












Click it and Unblock the Notifications