Ujjain News: महाकाल मंदिर की VIP दर्शन व्यवस्था में बदलाव, अब क्या हुआ खास, जानिए
उज्जैन में प्रसिद्ध द्वादश ज्योर्तिलिंगों में से एक दक्षिणमुखी श्री भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन में बड़ी संख्या में अतिविशिष्ट व्यक्तियों का आगमन लगातार बना रहता है।
कलेक्टर एवं श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह के आदेशानुसार श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक गणेश धाकड़ ने आदेश जारी करते हुए अतिविशिष्ट व्यक्तियों की कुशल दर्शन व्यवस्था के लिए स्पेशल प्रोटोकॉल सेल गठित किया है। गठित सेल में 4 व्यक्तियों को नियुक्त किया है।

आदेश के तहत स्पेशल प्रोटोकॉल सेल में श्री महाकालेश्वर मंदिर के सत्कार अधिकारी मूलचंद जूनवाल (मो.9827686376), जिला सत्कार शाखा के सहायक सत्कार अधिकारी अभिषेक भार्गव (मो.9575610680), महाकाल मंदिर के सहायक सत्कार अधिकारी अभिषेक शर्मा (मो.9406851519) तथा महाकाल मंदिर की सत्कार शाखा के श्री भीमराज खाण्डेगर रहेंगे।
भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन के लिए आने वाली मशहूर हस्तियां, अतिविशिष्ट अतिथि, राजनेता, बड़े दानदाता एवं अन्य प्रसिद्ध व्यक्तियों के आगमन की पूर्व सूचना सर्वसंबंधित विभाग, पुजारी, पुरोहित एवं अन्यत्र व्यक्ति उक्त स्पेशल प्रोटोकॉल सेल को प्रदान करेंगे। तदुपरांत उनकी कुशल दर्शन व्यवस्था की जा सकेगी।
किसी भी शासकीय विभाग, पुजारी, पुरोहित अथवा अन्यत्र व्यक्ति द्वारा उक्त आगंतुक अतिथियों के मंदिर आगमन की पूर्व सूचना प्रदान नहीं करने अथवा सीधे मंदिर पहुंचने पर उनकी दर्शन व्यवस्था का दायित्व सर्व संबंधित व्यक्ति का होगा एवं उसके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। उक्त आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
मध्यप्रदेश के उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर नीरज कुमार सिंह व पुलिस व अधीक्षक प्रदीप शर्मा व समाजसेवी अभय यादव द्वारा भस्मार्ती की व्यवस्थाओं व भस्मार्ती प्रवेश की प्रारम्भ हुई नवीन प्रक्रिया का निरीक्षण किया गया।
श्री महाकालेश्वर मंदिर में परम्परानुसार प्रतिदिन होने वाली भस्मार्ती में लगातार मिल रही शिकायतों के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा भस्मार्ती की प्रवेश व्यवस्था में परिवर्तन किया गया, जिसमें भस्मार्ती में सम्मिलित होने वाले भक्तो को आर.एफ.आई.डी. रिस्ट बैंड के माध्यम से प्रवेश देना प्रारंभ किया गया है, जिससे योग्य व्यक्ति को ही भस्मार्ती में प्रवेश मिले।
ये भी पढ़े- Ujjain News: महाकाल मंदिर में बदली भस्म आरती दर्शन व्यवस्था, कलेक्टर ने संभाला मोर्चा












Click it and Unblock the Notifications