Ujjain News: महाकाल मंदिर में बदली भस्म आरती दर्शन व्यवस्था, कलेक्टर ने संभाला मोर्चा

मध्यप्रदेश के उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर नीरज कुमार सिंह व पुलिस व अधीक्षक प्रदीप शर्मा व समाजसेवी अभय यादव द्वारा भस्मार्ती की व्यवस्थाओं व
भस्मार्ती प्रवेश की प्रारम्भ हुई नवीन प्रक्रिया का निरीक्षण किया गया।

Recommended Video

    महाकाल मंदिर में बदली भस्म आरती दर्शन व्यवस्था

    श्री महाकालेश्वर मंदिर में परम्परानुसार प्रतिदिन होने वाली भस्मार्ती में लगातार मिल रही शिकायतों के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा भस्मार्ती की प्रवेश व्यवस्था में परिवर्तन किया गया, जिसमें भस्मार्ती में सम्मिलित होने वाले भक्तो को आर.एफ.आई.डी. रिस्ट बैंड के माध्यम से प्रवेश देना प्रारंभ किया गया है, जिससे योग्य व्यक्ति को ही भस्मार्ती में प्रवेश मिले।

    Ujjain

    मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक श्री गणेश कुमार धाकड़ ने बताया कि, भस्मार्ती में सम्मिलित होने वाले भक्तो को आर.एफ.आई.डी. रिस्ट बैंड के माध्यम से प्रवेश देना प्रारंभ किया गया है, जिसमे श्री महाकाल महालोक मानसरोवर भवन से जनरल व अवंतिका द्वार (द्वार क्रमांक 01) प्रोटोकॉल धारी श्रद्धालु द्वारा मोबाइल नंबर बताने के बाद रिस्ट बैंड पर क्यू. आर.कोड प्रिंट किया जाकर तत्काल श्रद्धालुओं को दिया जाएगा। जिससे भस्मार्ती में अनाधिकृत प्रवेश करने वालो पर रोक लगाई जा सकेगी। सभी के लिये रिस्टबैंड को अनिवार्य रहेगा।

    भस्मार्ती व मंदिर की सभी व्यवस्थाओ में पारदर्शी व्यवस्था के लिए श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति सदैव प्रयासरत रहती है। मंदिर में दर्शन संबंधी अन्य जानकारी व शिकायत के लिए मंदिर प्रबंध समिति की वेबसाइट www.shrimahakaleshwar.com के साथ मंदिर के टोलफ्री नम्बर 18002331008 से संपर्क कर सकते है।

    हर ने हरि को सौंपा सृष्टि का भार

    उज्जैन में श्री महाकालेश्‍वर मंदिर से 14 नवम्‍बर वैकुण्‍ठ चतुर्दशी की रात्रि 11 बजे हरि‍हर भेट की सवारी निकाली गयी। कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष वैकुण्‍ठ चतुर्दशी पर श्री हर ने (श्री महाकालेश्‍वर) श्री हरि (श्री गोपाल) को सृष्टि का भार सौंपा।

    ये भी पढ़े- Ujjain News: हर ने हरि को सौंपा सृष्टि का भार, हरिहर मिलन में दिखा अनूठा नजारा

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+