Mahashivratri: 'बम-बम भोले' के जयकारों से गूंजी उज्जैन नगरी, लाखों श्रद्धालुओं ने किए महाकाल दर्शन

उज्जैन में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे। सुबह से ही बड़ी संख्या श्रद्धालुओं के आने का दौर चालू रहा जो लगातार जारी रहा। हर हर महादेव, बम बम भोले, जय श्री महाकाल के जयकारों के साथ श्रद्धालु ने सुव्यवस्थित भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए।

कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देशन में श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की। कलेक्टर सिंह और पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा निरंतर भ्रमण कर व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग करते रहें। कलेक्टर सिंह के दिशा-निर्देशन में सम्पूर्ण जिले में महाशिवरात्रि पर्व का सुव्यवस्थित और सफलतापूर्वक आयोजन सम्पन्न हुआ।

Ujjain

श्रद्धालों के लिए रही निशुल्क बस सुविधा

महाशिवरात्रि के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क बस सुविधा की व्यवस्था की गई। आने वाले श्रद्धालों ने पार्किंग स्थल से आने जाने के लिए बस सुविधा का लाभ उठाया। स्थापित की गई वाहन पार्किंग से श्रद्धालु मंदिर के प्रवेश द्वार पर सरलता से आवागमन कर सके,इस हेतु 100 बसे स्थापित वाहन पार्किंग से मंदिर के प्रवेश द्वार तक निःशुल्क चलाई गई, जिससे श्रद्धालु पार्किंग स्थल से मंदिर के प्रवेश तक सरलता से आवागमन कर सकें। स्थापित की गई वाहन पार्किंग में पेयजल, शौचालय, प्राथमिक उपचार की व्यवस्था एवं पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था की गई है।

Recommended Video

    Mahashivratri: 'बम-बम भोले' के जयकारों से गूंजी उज्जैन नगरी, लाखों श्रद्धालुओं ने किए महाकाल दर्शन

    हर 200 मीटर पर रही पेयजल की सुविधा

    आगंतुक श्रद्धालुओं को पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंदिर में प्रवेश के लिए निर्धारित द्वार से प्रति 200 मीटर पर पेयजल की व्यवस्था के लिए अस्थायी प्याऊ स्थापित किये गए, साथ ही पार्किंग स्थल पर पेयजल व्यवस्था हेतु श्रद्धालुओं की सुविधा अनुसार पीने के पानी के टैंकर खड़े किए गए। ग्रीष्म ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए श्रद्धालुओं की दर्शन व्यवस्था के अंतर्गत श्रद्धालुओं के लिए निर्धारित प्रवेश द्वार से लेकर निर्गम द्वार तक, निर्गम द्वार से जूता स्टेण्ड तक सम्पूर्ण मार्ग पर मैटिंग बिछाई जाकर शामियाना लगाया गया है, जिससे श्रद्धालु पूर्ण समय छाया में रहकर बाबा महाकाल के दर्शन लाभ प्राप्त कर सके।

    शांति एवं कानून व्यवस्था

    महाशिवरात्रि पर्व पर आगंतुक श्रद्धालुओं की अत्यधिक संख्या को दृष्टिगत रखते हुए शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु मंदिर परिक्षेत्र आवश्यकतानुसार अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी जिला उज्जैन के माध्यम से कार्यपालिक दण्डाधिकारियों को पाबंद किया गया है। साथ पुलिस, मंदिर समिति का अमला भी मुस्तैद रहा।

    बेरिकेटिंग की व्यवस्था

    आगंतुक श्रद्धालुओं को सरल-सुलभ दर्शन कराए जाने के उद्देश्य से सम्पूर्ण दर्शन मार्ग में वैरिकेटिंग की गई , जिसके अंदर प्रवेश कर श्रद्धालु सीधे मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन उपरांत निर्गम द्वार के रास्ते बाहर निकलकर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान कर सकें।

    ये भी पढ़े- Mahashivratri 2024: 'सब अच्छा होगा', महाकाल दर्शन के बाद हेमा मालिनी ने कही ये बात

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+