Ujjain news: इस कारण गर्भ गृह से महाकाल दर्शन नहीं कर पा रहे श्रद्धालु, जल्द बनेगी नई व्यवस्था

(संवाद सूत्र- उज्जैन से विमल बैंडवाल)

उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की बैठक श्री महाकाल महालोक कंट्रोल रूम में श्री कुमार पुरूषोत्तम कलेक्टर एवं अध्यक्ष श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से आयोजित की गई बैठक में मंदिर से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही अलग-अलग तरह के विषयों पर महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए।

Ujjain

गर्भ गृह में प्रवेश को लेकर हुआ ये फैसला

गर्भ गृह से भगवान महाकाल के दर्शन को लेकर कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने बताया कि, गर्भ गृह में रोक लगाने का कोई आशय नहीं है। बस दिक्कत यह है की, व्यवस्था कैसे बनेगी। 1 घंटे में अधिकतम 200 लोग दर्शन कर सकते हैं। 10 घंटे में 2 हजार लोग दर्शन कर सकते हैं, प्रतिदिन 2 लाख लोगों से ज्यादा आते हैं, बाकी 1 लाख 98 हजार लोग कैसे दर्शन करेंगे?, चुनौती यह नहीं है कि, गर्भ गृह से दर्शन कराने हैं, या नहीं। चुनौती यह है कि, 2 लाख लोगों को कैसे एडजस्ट किया जाएगा। हम 2 हजार लोगों की सुविधा के लिए 1 लाख 18 हजार लोगों को मना नहीं कर सकते, या तो कुछ सीमित प्रवेश पर विचार किया जा सकता है, देखें आगे क्या होगा।

मंदिर समिति की बैठक संपन्न

मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक एवं अपर कलेक्टर संदीप कुमार सोनी ने बताया कि, बैठक विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर में स्थित ओपन केबल को भूमिगत करने करने का निर्णय लिया गया। यह कार्य उज्जैन विकास प्राधिकरण के माध्यम से किया जायेगा। श्री महाकालेश्वर परिक्षेत्र के अन्तर्गत नव-निर्मित महाराजवाड़ा वाले स्थल को श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर में सम्मिलित किये जाने पर सहमति व्यक्त की गई। इम्पीरियल होटल के सम्मुख बनने वाले श्री महाकालेश्वर मंदिर भक्त निवास परिसर में एक प्रशासनिक भवन का निर्माण किया जाएगा।

बैठक में ये भी निर्णय लिए गए

सोनी ने बताया कि, श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबन्ध समिति द्वारा प्रसाद के साथ-साथ श्री महाकालेश्वर भगवान की भस्म, बिल्वपत्र, रक्षासूत्र आदि का पैकेट तैयार किया जाकर डाक विभाग के माध्यम से ऑनलाइन उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया। श्री महाकालेश्‍वर मंदिर में प्रतिवर्ष श्राध्‍द पक्ष में ''उमासांझी'' महोत्‍सव मनाया जाता है व उमाजी की परंपरागत सवारी भी निकाली जाती है। श्री महाकालेश्‍वर मंदिर प्रबंध समिति, उज्‍जैन के तत्‍वावधान में आयोजित होने वाले उमा-सांझी महोत्‍सव 2023 में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिनांक 10 अक्टूबर सोमवार से 14 अक्टूबर 2023 शनिवार तक (अश्विन कृष्‍ण एकादशी से अमावस्या) को आयोजित किया जा रहा है। 16 अक्टूबर 2023 को सायं 04 बजे श्री उमा माता जी की सवारी निकली जायेगी। महोत्सव के दौरान मंदिर परिसर में विभिन्न प्रतियोगिताए, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पुजारी-पुरोहितों द्वारा संझा की रंगोली व झाकियाँ सजायीं आदि जायेगी।

ये भी पढ़े- Ujjain news: आचार संहिता लागू होते ही बढ़ी सख्ती, गरबा पंडालों में लाउड स्पीकर पर प्रतिबंध

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+