Ujjain news: Mahakal sawari को लेकर प्रबंध समिति की बैठक संपन्न, हुआ ये फैसला
धार्मिक नगरी उज्जैन में श्री महाकालेश्वर भगवान सवारी में होने वाली व्यवस्थाओं के संबंध में श्री महाकालेश्वर मंदिर कंट्रोल रूम में श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर श्री कुमार पुरूषोत्तम की उपस्थिति में बैठक संपन्न हुई।
जिसमें डाॅ. मोहन यादव उच्च शिक्षा मंत्री म.प्र.शासन, अनिल फिरोजिया सांसद उज्जैन, विभाष उपाध्याय उपाध्यक्ष जन अभियान परिषद म.प्र. शासन, पारसचंद्र जैन विधायक उज्जैन उत्तर, मुकेश टटवाल महापौर नगर पालिक निगम, उज्जैन, कलावती यादव अध्यक्ष नगर पालिक निगम, पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा उपस्थित रहे।

बैठक में हुआ ये फैसला
बैठक में उपस्थित सदस्यों द्वारा सवारी व्यवस्था, दर्शन व्यवस्था के संबंध में अपने-अपने सुझाव दिये गये। जिसमें प्रमुख रूप से भजन मंडलियों में शामिल सदस्यों की संख्या सीमित करने एवं मंडलियों में अनाधिकृत रूप से शामिल होने वाले भक्तों का प्रवेश न हो इसका विशेष ध्यान रखने, सभामंडप में अनावश्यक रूप से भीड एकत्रित न होने व भगवान श्री महाकालेश्वर की पालकी समय पर मंदिर पहुंचने के संबंध में सुझाव दिये गये। साथ ही सवारी में मुखौटे, ठेले, डी.जे, फोटो लेकर चलने पर प्रतिबंध रहे। भजन मंडली के नाम व भगवान के बैनर के अतिरिक्त अन्य किसी व्यक्ति विशेष का प्रचार-प्रसार संबंधित बैनर, होर्डिंग आदि नहीं लगाया जाये, साथ ही कई भक्त भगवान का स्वरूप धारण कर सवारी में सम्मिलित होकर फोन आदि के माध्यम से भक्तों के साथ फोटोग्राफी आदि करवाते है, जिससे सवारी में अनावश्यक विलंब होता है।
Recommended Video
बैठक में दिए गए ये सुझाव
बैठक में सुझाव दिया गया कि, श्री महाकालेश्वर भगवान की पालकी सवारी मार्ग में आने वाले देवस्थानों पर ही परंपरागत रूप से पूजन हेतु रूके, जिससे पालकी नियत समय पर मंदिर पहुंच सकेगी, और अनावश्यक रूप से पालकी के आस-पास आने वाले भक्तों को धक्का-मुक्की का सामना नहीं करना पडेगा। श्री महाकालेश्वर भगवान की पालकी के पास कपूर, दीपक आरती न कर जलात्मक आरती करने का सुझाव दिया गया, जिससे किसी भी प्रकार की हानि न हो।
ये भी पढ़े- Mahakal सवारी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार, मिली ये सजा












Click it and Unblock the Notifications