Mahakal सवारी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार, मिली ये सजा
धार्मिक नगरी उज्जैन में उस वक्त हड़कंप मच गया था, जब भगवान महाकालेश्वर की सवारी को लेकर युवक ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। वहीं इसके बाद लगातार युवक की गिरफ्तारी को लेकर मांग की जा रही थी, जहां रविवार की देर शाम पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं इससे पहले आरोपी युवक का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें आरोपी युवक माफी मांगता नजर आ रहा था।
आरोपी युवक का महाकाल सवारी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी वाला वीडियो वायरल होने के बाद लगातार पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी हुई थी, जहां घटनाक्रम के 24 घंटे में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस ने आरोपी पर अलग-अलग धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेजा है।

कुछ ऐसा है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक कुछ दिनों पहले एक घटनाक्रम को लेकर बड़ी संख्या में लोग धरना प्रदर्शन करने पहुंचे थे, जहां इस बीच एक युवक ने महाकाल सवारी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। वहीं इसके बाद युवक की आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जहां इस वीडियो के वायरल होते ही हिंदू संगठन से जुड़े तमाम लोगों ने घटनाक्रम को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। साथ ही आरोपी युवक की गिरफ्तारी की मांग भी की गई थी। अज्ञात युवक के खिलाफ दर्ज किए गए प्रकरण के बाद पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
सोमवार को निकलेगी महाकाल की सवारी
सावन और भादौ मास के प्रत्येक सोमवार को बाबा महाकाल नगर भ्रमण पर निकलते हैं, जहां वे अपनी प्रजा का हाल जानते हैं। चांदी की पालकी में सवार होकर जैसे ही बाबा महाकाल मंदिर परिसर से बाहर निकलते हैं, वैसे ही श्रद्धालुओं में अलग उत्साह देखने मिलता है। यही कारण है कि, बाबा महाकाल की सवारी के दर्शन करने श्रद्धालु दूर-दूर से धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचते हैं।
ये भी पढ़े- Mahakal सवारी में भक्तों से मारपीट करने वाला पुलिसकर्मी निलंबित, Viral video के आधार पर कार्रवाई












Click it and Unblock the Notifications