Mahakal lok : महाकाल लोक को निहारने का है प्लान, तो रखना होगा इन बातों का ध्यान

उज्जैन, 13 अक्टूबर : धार्मिक नगरी उज्जैन के प्रशासनिक संकुल के सभागृह में श्री महाकाल लोक के सम्बन्ध में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक पारस जैन, महापौर मुकेश टटवाल, कलेक्टर आशीष सिंह, पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र कुमार शुक्ल, एडीएम संतोष टैगोर, सीईओ स्मार्ट सिटी आशीष पाठक, प्रशासक श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति संदीप सोनी एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद थे। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव वीसी के माध्यम से बैठक में सम्मिलित हुए।

ujjain

अब इतनी बजे तक खुला रहेगा महाकाल लोक

बैठक में श्री महाकाल लोक के श्रद्धालुओं के लिये खोले जाने के समय पर चर्चा के दौरान सभी जनप्रतिनिधियों द्वारा निर्णय लिया गया कि, दर्शनार्थियों के लिये श्री महाकाल लोक सुबह 6 बजे से शयन आरती तक खुला रहेगा। श्री महाकाल लोक के खुले रहने के समय के अतिरिक्त इसके संधारण और इससे सम्बन्धित अन्य विषयों पर बैठक में चर्चा की गई। विधायक पारस जैन ने श्री महाकाल लोक के लोकार्पण के ऐतिहासिक कार्यक्रम के लिये सभी को अपनी ओर से बधाई दी। उन्होंने कहा कि उज्जैन के लिये यह बहुत बड़ी उपलब्धि है।

अन्य विषयों पर हुआ मंथन

कलेक्टर आशीष सिंह ने जनप्रतिनिधियों को जानकारी दी कि, श्री महाकाल लोक के परिसर में विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं। कंट्रोल रूम से सतत निगरानी की जा रही है। यदि किसी शरारती तत्व द्वारा कोई अनुचित गतिविधि की जाती है तो तुरन्त साउण्ड सिस्टम के माध्यम से उन्हें टोका जा रहा है। पूरे क्षेत्र को अलग-अलग सेक्टर में बांटा गया है। मंत्री डॉ.यादव ने बैठक में कहा कि, मध्य प्रदेश टूरिज्म विभाग के द्वारा कोठी महल पर जो लाईट एण्ड साउण्ड शो का आयोजन किया जाता था, उसका सेटअप कुछ दिनों के लिये फेसिलिटी सेन्टर में लगवाकर लाईट एण्ड साउण्ड शो आयोजित किया जाये। कलेक्टर आशीष सिंह द्वारा जानकारी दी गई कि, श्री महाकाल लोक में मध्य प्रदेश टूरिज्म विभाग द्वारा विशेष लाईट एण्ड साउण्ड शो आयोजित करने पर विधिवत प्लान बनाया जा रहा है। श्री महाकाल लोक में आने वाले समय में अत्याधुनिक लाईट एण्ड साउण्ड शो, लेजर शो कम वाटर शो का आयोजन किया जायेगा। उक्त परियोजना लगभग 30 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण की जायेगी।

ये सभी गतिविधियां रहेंगी प्रतिबंधित

त्रिवेणी संग्रहालय एवं रूद्र सागर के आसपास सभी वाहनों की पार्किंग पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगी। उल्लंघन करने पर यातायात पुलिस द्वारा कार्यवाही की जायेगी। श्री महाकाल लोक में स्थापित शिवस्तंभ एवं प्रतिमाओं को छूना, ऊपर खड़े होना, अनुचित स्थान पर खड़े होकर सेल्फी लेना, फूल-पत्तियां तोड़ना, म्युरल वाल स्टेचु पर लिखना अथवा विरूपित करने वालों के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी। श्रद्धालुगण मानसरोवर हॉल में नन्दी द्वार से प्रवेश कर सकेंगे, जहां उनकी सुविधा के लिये जूता स्टेण्ड, क्लॉक रूम, मोबाइल लॉकर, पेयजल आदि की सुविधा उपलब्ध है। किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र लेकर श्री महाकाल लोक में प्रवेश करना पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। श्री महाकाल लोक में आने वाले श्रद्धालु फल, फूल, अन्य सामग्री रूद्र सागर में नहीं फैंक सकेंगे। श्री महाकाल लोक एवं सम्पूर्ण मन्दिर परिसर में मोबाइल के माध्यम से फिल्मी गाने बजाना एवं अन्य असामाजिक गतिविधियां पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+