Mahakal lok का दूसरा चरण, निर्माण कार्यों की डेडलाइन तय, इस दिन तक पूरे होंगे काम
उज्जैन में कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने महाकाल लोक के द्वितीय चरण के निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान विभिन्न निर्माण कार्यों के पूर्ण होने की तिथि तय कर दी है। धार्मिक नगरी उज्जैन में कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने स्मार्ट सिटी द्वारा किये जा रहे महाकाल लोक के द्वितीय चरण के निर्माण कार्यों की समीक्षा की, तथा निर्देश दिये कि सभी कार्यों के लिये अन्तिम समय-सीमा 15 से 31 अगस्त है। इसके पूर्व सभी कार्य पूर्ण करा लिये जायें।
उन्होंने कहा कि, आगामी सितम्बर माह में द्वितीय चरण के निर्माण कार्यों का लोकार्पण प्रस्तावित है। कलेक्टर ने निर्माण कार्यों में पिछड़ रहे ठेकेदारों को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि उन्होंने समय-सीमा में कार्य नहीं किये तो उन पर न केवल भारी पैनल्टी लगेगी, बल्कि कड़ी कार्रवाई भी की जायेगी।

इस तारीख तक पूरे होंगे
रूद्र सागर के आसपास कायाकल्प के कार्य- 31 जुलाई, महाराजवाड़ा बेसमेंट में विक्रेता झोन का कार्य- 15 अगस्त, नीलकंठ वन का निर्माण, लैंड स्केपिंग और कियोस्क का कार्य- 15 अगस्त, 34 म्युरल का निर्माण- 31 अगस्त, महाराजवाड़ा पार्ट-बी कॉम्पलेक्स लैंडस्केपिंग कार्य- 10 अगस्त, रूद्र सागर पैदल पुल का निर्माण- 31 अगस्त, शिखर दर्शन एवं आपातकालीन प्रवेश द्वार- 15 अगस्त, आईओपी पर आधारित सीसीटीवी निगरानी- 31 जुलाई, हरिफाटक पार्किंग एवं शॉप्स का निर्माण- 10 अगस्त, चार प्रमुख मार्ग (सरस्वती शिशु मन्दिर, बड़ा गणेश, गंगा गार्डन एवं महाकाल चौराहा मार्ग)- 31 जुलाई, महाकाल मन्दिर परिसर में आन्तरिक कार्य न्यू वेटिंग हॉल, क्लेडिंग एवं अन्य कार्य-15 अगस्त।
कलेक्टर ने दिए निर्देश
कलेक्टर ने बैठक में स्मार्ट सिटी के अधीक्षण यंत्री को डे-टू-डे कार्यों की मॉनीटरिंग करने के लिये कहा है। बैठक के पश्चात कलेक्टर ने निर्माण कार्यों का स्थल पर जाकर निरीक्षण किया एवं दिशा-निर्देश दिये। कलेक्टर ने बैठक में एक-एक कर महाकाल लोक के द्वितीय चरण के निर्माण कार्यों की समीक्षा की। सर्वप्रथम उन्होंने रूद्र सागर के आसपास के 21.52 करोड़ की लागत से किये जा रहे कायाकल्प के कार्य की समीक्षा की तथा निर्देश दिये कि इस कार्य के तहत निर्मित की जा रही ध्यान कुटीरों का नामकरण पौराणिक आधार पर किया जाये। कायाकल्प के कार्यों को 31 जुलाई तक पूर्ण करने के लिये डेडलाइन निर्धारित की गई है। इसी तरह महाराजवाड़ा बेसमेंट में विक्रेता झोन का कार्य भी 15 अगस्त तक पूर्ण करने के लिये कहा गया है।
ये भी पढ़े- Mahakal lok के दूसरे चरण का काम जल्द होगा पूरा, जो ठेकेदार पिछड़ेंगे, उन पर पैनल्टी लगेगी












Click it and Unblock the Notifications