Mahakal lok के दूसरे चरण का काम जल्द होगा पूरा, जो ठेकेदार पिछड़ेंगे, उन पर पैनल्टी लगेगी
धार्मिक नगरी उज्जैन में कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने स्मार्ट सिटी द्वारा किये जा रहे महाकाल लोक के द्वितीय चरण के निर्माण कार्यों की समीक्षा की, तथा निर्देश दिये कि सभी कार्यों के लिये अन्तिम समय-सीमा 15 से 31 अगस्त है। इसके पूर्व सभी कार्य पूर्ण करा लिये जायें।
उन्होंने कहा कि, आगामी सितम्बर माह में द्वितीय चरण के निर्माण कार्यों का लोकार्पण प्रस्तावित है। कलेक्टर ने निर्माण कार्यों में पिछड़ रहे ठेकेदारों को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि उन्होंने समय-सीमा में कार्य नहीं किये तो उन पर न केवल भारी पैनल्टी लगेगी, बल्कि कड़ी कार्रवाई भी की जायेगी।

कलेक्टर ने दिए निर्देश
कलेक्टर ने बैठक में स्मार्ट सिटी के अधीक्षण यंत्री को डे-टू-डे कार्यों की मॉनीटरिंग करने के लिये कहा है। बैठक के पश्चात कलेक्टर ने निर्माण कार्यों का स्थल पर जाकर निरीक्षण किया एवं दिशा-निर्देश दिये। कलेक्टर ने बैठक में एक-एक कर महाकाल लोक के द्वितीय चरण के निर्माण कार्यों की समीक्षा की। सर्वप्रथम उन्होंने रूद्र सागर के आसपास के 21.52 करोड़ की लागत से किये जा रहे कायाकल्प के कार्य की समीक्षा की तथा निर्देश दिये कि इस कार्य के तहत निर्मित की जा रही ध्यान कुटीरों का नामकरण पौराणिक आधार पर किया जाये। कायाकल्प के कार्यों को 31 जुलाई तक पूर्ण करने के लिये डेडलाइन निर्धारित की गई है। इसी तरह महाराजवाड़ा बेसमेंट में विक्रेता झोन का कार्य भी 15 अगस्त तक पूर्ण करने के लिये कहा गया है।
म्युरल वाल का निर्माण
नीलकंठ वन का निर्माण 6.95 करोड़ की लागत से किया जा रहा है। यहां पर लैंडस्केपिंग, बांस से कियोस्क का निर्माण, पेड़ों की एवेन्यू आदि का कार्य होना है। कलेक्टर ने कहा कि कियोस्क इस तरह से निर्मित होना चाहिये, जिससे लोगों की दृष्टि के लिये यह आकर्षण का केन्द्र बने। उन्होंने यहां पर निर्मित किये जा रहे सुविधाघर को भी उच्चस्तरीय बनाने के लिये कहा है। यह सभी कार्य 15 अगस्त तक पूर्ण करने के लिये कहा गया है। नीलकंठ मार्ग पर म्युरल वाल का निर्माण किया जा रहा है। म्युरल वाल 5 मीटर ऊंची एवं 280 मीटर लम्बी है।
ये भी पढ़े- Indore news: इंदौर में जमकर बरस रहे बदरा, पिछले 24 घंटे में 2 इंच से अधिक वर्षा












Click it and Unblock the Notifications