PM Narendra Modi ने किया mahakal lok का लोकार्पण, ई - रिक्शा में हुए सवार

उज्जैन, 11 अक्टूबर : आखिरकार वो वक्त आ ही गया, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकाल लोक का लोकार्पण किया। धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले महाकाल मंदिर पहुंचकर भगवान महाकालेश्वर का पूजन अर्चन किया। वहीं इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकाल लोक पहुंचकर महाकाल लोक का लोकार्पण किया। लोकार्पण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ई-रिक्शा में सवारी करते हुए बड़ी ही बारीकी से महाकाल लोक का भ्रमण करते हुए निरीक्षण किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ई-रिक्शा में सीएम शिवराज सिंह चौहान और राज्यपाल मंगू भाई पटेल भी सवार हुए।

रिमोट का बटन दबाकर किया लोकार्पण

रिमोट का बटन दबाकर किया लोकार्पण

महाकाल लोक पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैसे ही रिमोट का बटन दबाया, वैसे ही शिवलिंग की प्रतिकृति पर लगा आवरण हटने लगा, जैसे ही आवरण हटने लगा, वैसे ही चारों तरफ से जय महाकाल और हर हर महादेव की गूंज सुनाई देने लगी। महाकाल लोक के लोकार्पण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम शिवराज सिंह चौहान और राज्यपाल मंगू भाई पटेल के साथ ई रिक्शा की सवारी करते हुए महाकाल लोक का बड़ी ही बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान महाकाल लोक के बारे में जानकारी देते हुए नजर आ रहे थे।

भगवान महाकाल का किया पूजन

भगवान महाकाल का किया पूजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाकाल लोक के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने धार्मिक नगरी उज्जैन आए, जहां उन्होंने धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचकर सबसे पहले बाबा महाकालेश्वर के दर्शन किए। महाकाल मंदिर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले गर्भ गृह में बाबा महाकाल का पूजन अर्चन किया। साथ ही यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाथ में रुद्राक्ष की माला फेरते हुए, भगवान महाकालेश्वर का ध्यान लगाया। महाकालेश्वर मंदिर में पीएम नरेंद्र मोदी के साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर नजर आ रहे थे।

भगवान महाकाल का लगाया ध्यान

भगवान महाकाल का लगाया ध्यान

महाकाल मंदिर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले गर्भ गृह में बाबा महाकाल का पूजन अर्चन किया। साथ ही यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाथ में रुद्राक्ष की माला फेरते हुए भगवान महाकालेश्वर का ध्यान लगाया। वहीं मंदिर के पुजारियों ने विधि विधान के साथ बाबा महाकालेश्वर का पूजन अर्चन संपन्न कराया। पूजन अर्चन के बाद पीएम नरेंद्र मोदी महाकाल लोक के लोकार्पण के लिए रवाना हुए। भगवान महाकालेश्वर का पूजन अर्चन करने मंदिर परिसर के गर्भ गृह में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान महाकालेश्वर का पूजन अर्चन करने के बाद गर्भ गृह में बैठकर ही हाथों में माला लेकर भगवान महाकालेश्वर का ध्यान लगाया। लगभग 3 मिनट तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाकालेश्वर भगवान के ध्यान में मग्न रहे। माथे पर चंदन का लेप लगाकर, और गले में रुद्राक्ष की माला धारण कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूजन अर्चन के लिए गर्भ गृह में पहुंचे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+