Ujjain news: महाकाल दर्शन का रिकॉर्ड, अब तक 1 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु मंदिर पहुंचे

उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह एवं प्रशासक व अपर कलेक्टर संदीप कुमार सोनी के द्वारा श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं को सुलभ दर्शन हेतु प्रयास किये जाते है। साथ ही मंदिर की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चलाने व दर्शनार्थियों के लिये सुगम दर्शन व्यवस्था हेतु कटिबद्ध है।

श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्री महाकाल महालोक के निर्माण के पश्चात् दर्शन हेतु आने वाले दर्शनार्थिंयो की संख्या में निरन्तर वृद्धि हो रही है। श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्रातः 6 बजे से पूर्व ही श्री भगवान के दर्शन हेतु दर्शनार्थीगण कतारबद्ध हो जाते है।

Ujjain

श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक श्री संदीप कुमार सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि, श्री महाकालेश्वर मंदिर में सामान्य रूप से भी प्रतिदिन लगभग 1.5 लाख से 02 लाख दर्शनार्थियों द्वारा श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किये जाते है। विशेष पर्व के दिनों व अवकाश के दिनों में भी श्रद्धालुओं की संख्या का आंकड़ा निरंतर बढ़ता जा रहा है। जैसे 31 दिसम्बर 2023 व 01 जनवरी 2024 को श्री महाकालेश्वर भगवान की चलित भस्म आरती में लगभग 45 हजार व प्रातः 06 बजे से रात्रि शयन आरती तक लगभग 8 लाख 10 हजार श्रद्धालुओं ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किये। 15 जनवरी 2024 मकर संक्रान्ति के अवसर पर देश के विभिन्न क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों से भी भक्तगण श्री महाकालेश्वर के दर्शन हेतु आए।

17 जनवरी 2024 से 22 जनवरी 2024 तक उत्तर प्रदेश, अयोध्या की पावन धरा पर श्री रामलला की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध सामिति द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। श्री महाकालेश्वर मंदिर में लगातार श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि हुई थी। इस दौरान भी लगभग 05 लाख से अधिक श्रद्धालुओं द्वारा श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किये गये तथा मंदिर परिसर में सायंकाल रामलला की महाआरती आकर्षक एवं भव्य आतिशबाजी व श्री राम भगवान की आरती के दौरान सभी भक्तो पर पुष्प वर्षा की गई। जिससे श्री महाकालेश्वर मंदिर का वातावरण शिवमय के साथ राममय हो गया।

इसी प्रकार 26,27 व 28 जनवरी 2024 को लगभग 10 लाख 45 हजार श्रद्धालुओं ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किये। 01 जनवरी 2024 से लेकर 10 फरवरी 2024 तक श्रद्धालुओं के उज्जैन आगमन का आंकड़ा लगभग 01 करोड़ 20 लाख से अधिक दर्शनार्थियों ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन का लाभ उठाया।

ये भी पढ़े- Ujjain news: उज्जैन गौरव दिवस पर बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड, 30 लाख दीपों से जगमगाएगी महाकाल नगरी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+