MP Weather news: मालवा पर मेहरबान मानसून, उफान पर क्षिप्रा नदी, आगे ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
मध्यप्रदेश के मालवा अंचल में इन दिनों मानसून मेहरबान नजर आ रहा है, जहां प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है, लगातार हो रही भारी बारिश के चलते अब नदियों का जलस्तर भी बढ़ने लगा है, जहां लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नदियों के आसपास अलर्ट जारी किया गया है।
मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री के साथ ही भारी बारिश का सिलसिला देखने मिल रहा है, जहां अब प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है, तो वहीं मालवा- निमाड़ आंचल में भी भारी बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है, जहां अंचल के अलग-अलग हिस्सों में लगातार बारिश जारी है।

उफान पर आई क्षिप्रा नदी आई
मध्यप्रदेश के मालवा निमाड़ अंचल में मानसून मेहरबान नजर आ रहा है, जहां इसी के चलते धार्मिक नगरी उज्जैन में शिप्रा नदी उफान पर है। शिप्रा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। यही कारण है कि, शिप्रा नदी के आसपास अलर्ट जारी किया गया है। इसी के साथ-साथ शिप्रा नदी के आसपास सुरक्षा के बंदोबस्त भी किए गए हैं। उधर, मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले कुछ दिनों तक उज्जैन समेत आसपास के इलाकों में इसी तरह बारिश होने की संभावना जताई है, जिससे आगे भी शिप्रा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ सकता है। उधर, प्रदेश के अलग-अलग जिलों में नदियों की भी यही स्थिति है, जहां लगातार नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है।
लो प्रेशर सिस्टम बना
मानसून की एंट्री के बाद मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में बने लो प्रेशर सिस्टम के चलते बदले मौसम के मिजाज का असर अब पूरे प्रदेश पर देखने मिल रहा है, जहां प्रदेश के सभी जिलों में हल्की बारिश का दौर जारी है। मालवा अंचल के इंदौर, उज्जैन, रतलाम, अलीराजपुर खंडवा, खरगोन और धार जैसे जिलों में हल्की फुल्की बारिश का दौर जारी रहा जिसके चलते लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली तो वहीं मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले एक-दो दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है, जहां लो प्रेशर सिस्टम के चलते हल्की से मध्यम बारिश का दौर देखने मिल सकता है। उधर, मानसून के चलते हो रही बारिश ने लोगों को काफी राहत दी है।
ये भी पढ़े- MP news: मौसम बिगड़ने के चलते रोकी गई अमरनाथ यात्रा, जम्मू से इंदौर के यात्रियों ने भेजा खास संदेश












Click it and Unblock the Notifications