Mandsour news: लाड़ली बहना सम्मेलन में शामिल हुए CM Shivraj, जिले को दी करोड़ों की सौगात
मंदसौर दौरे पर आए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जवानपुरा में 2374 करोड़ लागत की 'कयामपुर-सीतामऊ दाबयुक्त सूक्ष्म-वृहद सिंचाई परियोजना' का भूमिपूजन किया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंदसौर जिले के सीतामऊ में आयोजित लाड़ली बहना सम्मेलन में शामिल होकर विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरण किया। इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा, कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह डंग, विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया समेत तमाम जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंदसौर के जवानपुरा में 2374 करोड़ लागत की 'कयामपुर-सीतामऊ दाबयुक्त सूक्ष्म-वृहद सिंचाई परियोजना' का भूमिपूजन किया। साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मेलखेड़ा, जिला मंदसौर में आयोजित कार्यक्रम में बंजारा समाज के आराध्य देव रूप सिंह महाराज की मूर्ति का अनावरण किया।
सीएम शिवराज ने कही ये बात
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, हमारा संकल्प है कि मंदसौर जिले की एक-एक इंच जमीन में सिंचाई की व्यवस्था करेंगे। सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के लिए 5 प्रतिशत सीटें मेडिकल कॉलेज में रिजर्व होंगी। मैंने तय किया कि मध्यप्रदेश की धरती पर अगर बेटी पैदा होगी तो लखपति पैदा होगी। मैंने मुख्यमंत्री बनते ही सबसे पहली योजना बनाई "मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना"। मैंने तय कर दिया कि मध्यप्रदेश की धरती पर अब किसी को गरीब बिटिया की शादी करने की चिंता करने की जरूरत नहीं है, अब सरकार बेटियों की शादी कराएगी।
लगातार मिल रही सौगात
प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान लगातार प्रदेश के अलग-अलग जिलों को सौगात देते नजर आ रहे हैं, जहां सीएम शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के अलग-अलग जिलों का दौरा कर रहे हैं, तो वहीं प्रदेश के अलग-अलग जिलों में आयोजित लाडली बहना सम्मेलन को संबोधित कर रहे हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों को करोड़ों की सौगात देते हैं। हाल ही में शिवराज सिंह चौहान मंदसौर आए थे, जहां उन्होंने लाड़ली बहना सम्मेलन को संबोधित करने के साथ ही मंदसौर जिले को करोड़ों रुपए की सौगात दी है। आगे भी प्रदेश के अलग-अलग जिलों में इसी तरह सीएम शिवराज सिंह चौहान के दौरे जारी रहेंगे, जहां वे अलग-अलग जिलों को करोड़ों रुपयों की सौगात देंगे।
ये भी पढ़े- Manipur से MP लौटे स्टूडेंट्स, बोले- खाना-पीना सब बंद, नूडल्स खाकर सर्वाइव किया












Click it and Unblock the Notifications