Khelo India youth games का रोमांच, MP ने हासिल किया गोल्ड मेडल

Khelo India youth games स्पर्धा पोल में महाराष्ट्र की तनश्री सुरेश जाधव को गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ। वहीं मध्य प्रदेश की सिद्धि गुप्ता को सिल्वर मेडल तथा तमिलनाड़ु की पवित्रा को कांस्य पदक प्राप्त हुआ।

ujjain

Khelo India youth games के अन्तर्गत आयोजित रोप की स्पर्धा में मध्य प्रदेश के देवेंद्र पाटीदार ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। छत्तीसगढ़ के राकेश कुमार वारदा को सिल्वर मेडल तथा छत्तीसगढ़ के ही संतोष सोरी को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। वहीं स्पर्धा पोल में महाराष्ट्र की तनश्री सुरेश जाधव को गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ। वहीं मध्य प्रदेश की सिद्धि गुप्ता को सिल्वर मेडल तथा तमिलनाड़ु की पवित्रा को कांस्य पदक प्राप्त हुआ।

ऐसा रहा महामुकाबला

रोप की स्पर्धा में मध्य प्रदेश के देवेंद्र पाटीदार ने इंडिविजुअल वर्ग में कुल 8.70 का स्कोर बनाया और स्पर्धा में प्रथम स्थान पर रहने के कारण उन्हें गोल्ड मेडल मिला। छत्तीसगढ़ के राकेश कुमार वारदा ने कुल 8.50 का स्कोर किया और उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। छत्तीसगढ़ के ही संतोष सोरी ने कुल 8.30 का स्कोर किया और उन्हें स्पर्धा में कांस्य पदक प्राप्त हुआ। वहीं इंडिविजुअल पोल की स्पर्धा में महाराष्ट्र की तनश्री सुरेश जाधव ने कुल 8.80 का स्कोर प्राप्त किया और उन्हें गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ। मध्य प्रदेश की सिद्धि गुप्ता ने 8.75 का स्कोर कर सिल्वर मेडल जीता तथा तमिलनाड़ु की पवित्रा ने 8.70 का स्कोर कर कांस्य पदक पर कब्जा किया।

इन्होंने हासिल किया कांस्य पदक

आयोजित इंडिविजुअल ऑलराउण्ड फायनल में महाराष्ट्र की समीक्षा विजय सुरडकर ने रोप में 8.35, पोल में 9 पाइंट प्राप्त कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। मध्य प्रदेश की सिद्धि गुप्ता ने रोप में 8.35 एवं पोल में 8.95 का स्कोर प्राप्त कर कुल 17.30 का स्कोर बनाया। उन्हें प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल मिला। सिद्धि गुप्ता को अब तक दो सिल्वर मेडल प्राप्त हो चुके हैं। महाराष्ट्र की तनश्री सुरेश जाधव ने रोप में 8.30 एवं पोल में 8.90 का स्कोर प्राप्त कर कुल 17.20 का स्कोर बनाया और उन्हें कांस्य पदक प्राप्त हुआ। देखा जाए तो मध्यप्रदेश में इन दिनों खेलो इंडिया गेम्स का रोमांच देखने मिल रहा है, जहां खेलो इंडिया गेम्स में मध्य प्रदेश की युवा अपना दम दिखाते नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़े- Khelo India youth games का रोमांच, एथलेटिक्स में MP के प्लेयर्स ने दिखाया दम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+