Ujjain News: उज्जैन के प्रसिद्ध कथा वाचक को भजन सुनते समय आया हार्ट अटैक, अंतिम शव यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

ujjain News: उज्जैन की कथा वाचक संत गोपाल कृष्ण की कथा सुनाते समय हार्ट अटैक से मौत हो गई। जब उन्हें अधिक आया तब भी अपने भक्तों को भजन सुना रहे थे और दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं को दीक्षा दे रहे थे।

उज्जैन के कथावाचक संत गोपालकृष्ण जी ने गुरु पूर्णिमा पर सद्गुरू आश्रम पाडल्या आंजना में भागवत कथा करते हुए हार्ट अटैक से अचानक मौत को प्राप्त कर लिया। उनके निधन के बाद, मंगलवार को उनका पार्थिव शरीर गुरु आश्रम लाया गया, जहां से उनकी अंतिम यात्रा ट्रैक्टर पर निकाली गई।

kathavaachakr Saint Gopal Krishna died of heart attack on the Katha stage itself

लोगों ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें उज्जैन ले जाने के लिए रवाना किया। वहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। प्रसिद्ध कथावाचक भागवताचार्य पंडित गोपाल कृष्ण महाराज ने ग्राम पाड़ल्या आंजना में सद्गुरु सेवा समिति के तत्वावधान में भागवत कथा का प्रवचन करते हुए अपने व्यास गद्दी पर ही कथावाचन के दौरान हार्ट अटैक से निधन हो गया।

उनकी अंतिम कथा में व्यास पीठ से प्रवचन के करीब 2 घंटे 35 मिनट तक चले। कथा के अंत में भजन सुनाने के दौरान ही उन्हें अटैक आया। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी मृत्यु हो चुकी थी।

समिति के विजयसिंह लववंशी ने बताया कि सत्संग पूरा होने के बाद आरती के पहले भजन गा रहे थे और अचानक उन्हें अटैक आ गया। उन्हें पचोर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, फिर उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी मृत्यु की सूचना दी। उनकी मृत्यु से आहत श्रद्धालुओं और आसपास के ग्रामीणों में भीड़ लग गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+