Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Ujjain News: महाकाल सवारी में काशी के कलाकार बजाएंगे डमरू, और क्या रहेगा खास, जानिए

उज्जैन में बुधवार को प्रशासनिक संकुल भवन में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने श्रावण-भादौ मास की व्यवस्थाओं, बाढ़ आपदा नियंत्रण सहित अन्य शासकीय योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की है।

कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने कहा है कि, बाबा महाकाल की सवारी की व्यवस्थाओं को और अधिक मजबूत बनाएं। भगवान की सवारी के श्रद्धा, उत्साह, उमंग और आकर्षण के क्रम में 29 जुलाई को सवारी में जनजातीय दलों के प्रस्तुतियां के साथ 350 जवानों के पुलिस बैंड द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। इसके बाद आगामी सवारी में नासिक, काशी से आए कलाकारों के डमरू की प्रस्तुतियां होगी। इसी के साथ सवारियों में दत्त अखाड़ा में भारतीय संगीत के परंपरागत वाद्य यंत्रों में केंद्रित प्रस्तुतियां भी होगी। संबंधित विभागों द्वारा समुचित तैयारियां सुनिश्चित की जाए।

Ujjain

सवारी में डीजे के उपयोग को प्रतिबंधित करें

कलेक्टर सिंह ने निर्देश दिए की हरसिद्धि पाल सहित बाबा महाकाल की सवारी के प्रमुख पॉइंट्स पर और बेहतर व्यवस्थाएं की जाए। सवारी में सम्मिलित होने वाली मंडलियों को ताकीद किया जाए कि ढोल, मंजीरे, डमरू इत्यादि परंपरागत वाद्य यंत्रों के अतिरिक्त डीजे आदि का उपयोग न करें। नगर निगम द्वारा निर्धारित स्थलों पर लगाई गई एलईडी के माध्यम से सुचारू रूप से सवारी का लाइव प्रसारण किया जाए।

होटल्स का औचक निरीक्षण किया जाएं

श्रावण में बढ़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के दृष्टिगत श्री महाकालेश्वर मंदिर सहित अन्य प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए माकूल प्रबंध किए जाएं। कावड़ यात्रियों के विश्राम आदि की भी बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। एसडीएम, तहसीलदार द्वारा होटल्स का औचक निरीक्षण करें। वाजिब दरों से अधिक लेने वाले होटल्स को सील किया जाए या फिर होटल के समीप बूथ स्थापित कर निर्धारित दरों पर बुकिंग की जाए और होटल का व्यवस्थित संचालन कराएं।

ये भी पढ़े- Ujjain: महाकाल दर्शन के लिए आने वाले इस बात का रखें ध्यान, वरना हो सकते हैं परेशान

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+