JOB News: उज्जैन में लगने जा रहा रोजगार मेला, बेरोजगारों को मिलेगी नौकरी

बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए प्रदेश में लगातार सराहनीय पहल की जा रही है, जहां अलग-अलग तरह के रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है, तो वहीं बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।

उज्जैन में आगामी 5 अक्टूबर को प्रात: 10 से दोपहर 3 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय परिसर 153 महाश्वेता नगर इस्कॉन मन्दिर के सामने किया जायेगा। मेले में आवेदक भाग लेकर योग्यता अनुसार रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।

job

एक दिवसीय प्लेसमेंट ड्राईव होगा

उज्जैन में प्रभारी जिला रोजगार अधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि, उज्जैन जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिये जिला रोजगार कार्यालय द्वारा एक दिवसीय प्लेसमेंट ड्राईव का आयोजन आगामी 5 अक्टूबर को प्रात: 10 से दोपहर 3 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय परिसर 153 महाश्वेता नगर इस्कॉन मन्दिर के सामने किया जायेगा। उक्त मेले में 18 से 35 वर्ष के आवेदक जो कि 10वी से लेकर स्नातकोत्तर एवं डिप्लोमा, आईटीआई के आवेदक भी भाग लेकर योग्यता अनुसार रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। मेले में सम्मिलित होने वाले आवेदक अपनी समस्त शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण-पत्रों के साथ बायोडाटा की प्रतियों एवं अन्य प्रमाण-पत्र जैसे आधार कार्ड की फोटो प्रति भी आवश्यक रूप से साथ लेकर आयें।

रोजगार को लेकर सराहनीय पहल

बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए प्रदेश में लगातार सराहनीय पहल की जा रही है, जहां अलग-अलग तरह के रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है, तो वहीं बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। उज्जैन में लगातार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में निरंतर रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में लग रहे रोजगार मेलों के तहत युवाओं को रोजगार उपलब्ध हो रहा है, जहां अब लगातार रोजगार मेले सक्सेस होते नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़े- Ladli Behna Yojna: बुरहानपुर से बहनों को सौगात देंगे सीएम शिवराज, क्या कुछ रहेगा खास, जानिए?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+