Ladli Behna Yojna: बुरहानपुर से बहनों को सौगात देंगे सीएम शिवराज, क्या कुछ रहेगा खास, जानिए?
बुरहानपुर जिले में 4 अक्टूबर, 2023 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री की उपस्थिति में ''महिला सम्मेलन'' अंतर्गत रेणुका कृषि उपज मंडी समिति बुरहानपुर में कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की किश्त का अंतरण तथा जिले के विभिन्न विकास कार्याे का लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया जाना है।
कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को दृष्टिगत रखते हुए संभागायुक्त मालसिंह ने रेणुका कृषि उपज मण्डी कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर बैठक व्यवस्था, मंच, साउंड सिस्टम, पार्किंग व्यवस्था, हैलीपेड, सुरक्षा व्यवस्था सहित इत्यादि व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

'महिला सम्मेलन' की तैयारी पूरी
इस अवसर पर संभागायुक्त मालसिंह को कलेक्टर भव्या मित्तल ने कार्यक्रम की व्यापक तैयारियों के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को कार्य दायित्व सौंपे गये है। निरीक्षण अवसर पर अपर कलेक्टर वीरसिंह चौहान, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बुरहानपुर पल्लवी पुराणिक सहित अन्य जिला अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कुलमिलाकर, देखा जाए तो बुरहानपुर जिले में 4 अक्टूबर, 2023 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री की उपस्थिति में ''महिला सम्मेलन'' अंतर्गत रेणुका कृषि उपज मंडी समिति बुरहानपुर में कार्यक्रम प्रस्तावित है।
लाडली बहना योजना का उत्साह
एमपी में इन दिनों महिलाओं को लाड़ली बहना योजना का लाभ मिलता नजर आ रहा है, जहां महिलाओं को योजना के अंतर्गत अलग-अलग तरह के फायदे भी मिल रहे हैं। वहीं योजना में मिल रहे लाभ से महिलाएं उत्साहित नजर आ रही हैं। लाड़ली बहना योजना से मिल रहे लाभ को लेकर महेश्वर की महिलाओं ने सीएम शिवराज का आभार जताया है, साथ ही उन्होंने योजना को लेकर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि, इस योजना से उनका जीवन बेहद आसान हो गया है। कुलमिलाकर, देखा जाए तो एमपी में इन दिनों महिलाओं को लाड़ली बहना योजना का लाभ मिलता नजर आ रहा है, जहां महिलाओं को योजना के अंतर्गत अलग-अलग तरह के फायदे भी मिल रहे हैं। वहीं योजना में मिल रहे लाभ से महिलाएं उत्साहित नजर आ रही हैं।
ये भी पढ़े- Indore में तैयार हो रहा MP का पहला डबल डेकर ओवर ब्रिज, क्या कुछ रहेगी खासियत, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications