Ujjain News: हाथ में ब्रश लेकर घाट की सफाई करते नजर आए कलेक्टर, क्या है मामला, जानिए

उज्जैन जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान का वृहद स्तर पर आयोजन किया जा रहा हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मंशानुरूप उज्जैन में जन सहभागिता से जल स्रोतों के संरक्षण और पुनर्जीवन का कार्य सतत जारी है।

संभागायुक्त उज्जैन संजय गुप्ता, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, निगम आयुक्त आशीष पाठक द्वारा भी घाट की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा अपने हाथ में ब्रश और बाल्टी ले घाट की सीढ़ियों की सफाई कर जमी काई को हटाया गया।

Ujjain

नगर निगम अध्यक्ष कलावती यादव ने कहा कि, जल स्रोतों और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जल गंगा संवर्धन अभियान अनूठी पहल है। सभी इस अभियान से जुड़कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाएं। महापौर मुकेश टटवाल द्वारा भी अभियान को जनता का अभियान बनाने के लिए सभी का आह्वान किया।

विधायक ने कही ये बात

विधायक अनिल जैन कालूहेडा ने संभोधित करते हुए कहा कि, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में जल स्रोतों के संरक्षण का यह अभिनव अभियान 5 जून से 16 जून तक सतत जारी रहेगा। जनसहभागिता के माध्यम से जल स्रोतों के संरक्षण और पुनर्जीवन के साथ मां शिप्रा का शुद्धिकरण भी किया जाएगा। मां शिप्रा के शुद्धिकरण के लिए हम दृढ़ संकल्पित हैं। उन्होंने प्रशासन को अच्छे आयोजन के लिए बधाई दी।

विधायक कालूहेडा ने इस दौरान घोषण की कि, अभियान के तहत लोकमान्य तिलक गणेश उत्सव समिति के माध्यम से लगभग 50 हजार पौधों का घर-घर जाकर निशुल्क वितरण और आमजनों को इन पौधों के रोपण और संरक्षण के लिए शपथ दिलाई जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण का यह अभियान चलाया जाएगा। कुलमिलाकर, देखा जाए तो उज्जैन जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान का वृहद स्तर पर आयोजन किया जा रहा हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मंशानुरूप उज्जैन में जन सहभागिता से जल स्रोतों के संरक्षण और पुनर्जीवन का कार्य सतत जारी है।

ये भी पढ़े- Mahakal मंदिर में अब वेंटिलेशन से नहीं कूद सकेंगे श्रद्धालु, प्रबंध समिति ने की खास व्यवस्था

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+