Mahakal मंदिर में अब वेंटिलेशन से नहीं कूद सकेंगे श्रद्धालु, प्रबंध समिति ने की खास व्यवस्था
धार्मिक नगरी उज्जैन में विश्व प्रसिद्ध भगवान महाकालेश्वर मंदिर से एक वीडियो पिछले दिनों सामने आया था, जिसमें श्रद्धालु वेंटिलेशन से कूदते हुए नजर आ रहा था। वहीं इस वीडियो के वायरस होते ही हड़कंप मच गया था, जहां महाकाल मंदिर की व्यवस्थाओं को लेकर एक बार फिर से सवाल उठने लगे थे।
सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हुए वीडियो और समाचार पत्रों में प्रकाशित हुई खबर को ध्यान में रखते हुए महाकालेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति ने तत्काल प्रभाव से आवश्यक कदम उठाते हुए वेंटिलेशन में रेलिंग लगा दी है, जिसके बाद अब श्रद्धालु वेंटिलेशन से दर्शन के लिए नहीं कूद सकेंगे।

वेन्टिलेशन पर लगाई गई खिड़की
श्री महाकालेश्वर मंदिर के सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट करते हुए लिखा गया की, उज्जैन में दिनांक 05 जून 2024 को सोशल मीडिया के माध्यम से श्री महाकालेश्वर मंदिर के कार्तिक मंडपम से गणेश मंडपम की ओर जाने वाली रेम्प के मध्य वेन्टिलेशन से श्रद्धलुओं के कूदे जाने की खबर प्रकाशित हुई है, उक्त घटना लगभग 03 दिवस पूर्व की है। दिनांक 03 जून 2024 को ही उक्त घटना के संज्ञान में उक्त स्थल पर मंदिर प्रबंध समिति की निर्माण इकाई द्वारा रेलिंग लगाई जा चुकी है। जिससे श्रद्धालु गणेश मंडपम की ओर कूदकर प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
मंदिर में लगे आवश्यक बोर्ड
धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित भगवान महाकालेश्वर मंदिर में लगातार भस्म आरती और दर्शन के नाम पर अवैध वसूली के मामले सामने आ रहे थे, जहां अब इन मामलों से निपटने के लिए मंदिर प्रबंधन समिति ने मंदिर परिसर में सूचना बोर्ड लगा दिए हैं, जिन पर स्पष्ट तौर से किसी भी व्यक्ति के द्वारा दर्शन और पूजन के लिए पैसों की मांग करने पर सूचना देने की बात लिखी गई है। इधर, अब मंदिर परिसर में लगाए गए सूचना बोर्ड के बाद संभावना जताई जा रही है कि, दर्शन और पूजन के नाम पर हो रही अवैध वसूली पर लगाम लगेगी।
ये भी पढ़े- Mahakal मंदिर में लगी ऐसी सूचना, जो श्रद्धालुओं के लिए जानना है जरूरी












Click it and Unblock the Notifications