Ujjain में बन रही सबसे बड़ी भोजनशाला, 1 लाख से अधिक Mahakal भक्त ग्रहण करेंगे प्रसादी
उज्जैन में महाकाल लोक के पास देश की सबसे बड़ी भोजनशाला तैयार की जा रही है, जिसमें लगभग 1 से डेढ़ लाख लोग पूजन प्रसादी ग्रहण कर सकेंगे।

Recommended Video

धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध भगवान महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल लोक बनने के बाद से ही श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती चली जा रही है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान महाकालेश्वर के दर्शन और पूजन के लिए धार्मिक नगरी उज्जैन आ रहे हैं। इतना ही नहीं श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के साथ-साथ मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से व्यवस्थाओं में भी बढ़ोतरी की जा रही है, जहां लगातार महाकाल मंदिर के साथ ही महाकाल लोक और अन्य व्यवस्थाओं में विस्तार किया जा रहा है। महाकाल लोक के पास देश की सबसे बड़ी भोजनशाला तैयार की जा रही है, जिसमें लगभग 1 से डेढ़ लाख लोग पूजन प्रसादी ग्रहण कर सकेंगे।
पूरी तरह से हाईटेक होगी भोजनशाला
जानकारी के मुताबिक महाकालेश्वर मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए महाकाल लोक के पास एक भव्य भोजनशाला बनाई जा रही है। इस भोजनशाला में प्रतिदिन एक से डेढ़ लाख लोग भोजन कर सकेंगे। 4 हजार वर्ग फीट में तैयार की जा रही भोजनशाला पूरी तरह से हाईटेक होगी, जिसको तैयार करने में लगभग 4 करोड़ से ज्यादा का खर्च आएगा। इतना ही नहीं भोजन शाला में भोजन निर्माण के लिए आधुनिक मशीनें लगाई जाएंगी, जिनकी सहायता से रोजाना महाकाल भक्तों का प्रसाद तैयार किया जाएगा। प्रसादी निर्माण के लिए यहां हलवाइयों की भी बड़ी टीम तैनात रहेगी।
जल्द पूरा होगा दूसरे चरण का काम
महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल लोक के प्रथम चरण के निर्माण के बाद अब द्वितीय चरण का निर्माण कार्य जारी है, जहां महाकाल लोक के दूसरे चरण का काम भी जल्द पूरी होने की संभावना जताई जा रही है। दूसरे चरण के काम को लेकर लगातार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के द्वारा महाकाल लोक का निरीक्षण किया जाता है। साथ ही अलग-अलग निर्माण कार्य से जुड़े निर्देश भी जारी किए जाते हैं। वहीं महाकाल लोक के पास भोजनशाला का निर्माण किया जाना है, जहां अब जल्द ही भोजनशाला का निर्माण कार्य शुरू होगा।
तेज गति से जारी है काम
मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में महाकाल लोक के लोकार्पण के बाद अब महाकाल लोक को आम जनमानस के लिए खोल दिया गया है। यही कारण है कि, बड़ी संख्या में आम जनता अब महाकाल लोक को निहारने पहुंच रही है। प्रदेश और देश के अलग-अलग स्थानों से धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचे श्रद्धालुओं में महाकाल लोक को निहारने का अलग ही उत्साह नजर आ रहा है। यही कारण है कि, बड़ी संख्या में लोग महाकाल लोक को निहारने पहुंच रहे हैं। वहीं अब महाकाल लोक के दूसरे चरण का काम तेज गति से जारी है.
ये भी पढ़े- MP के इन जिलों में सक्सेसफुल रोजगार मेले, अब तक कितने बेरोजगारों को मिली नौकरी, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications