Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MP के इन जिलों में सक्सेसफुल रोजगार मेले, अब तक कितने बेरोजगारों को मिली नौकरी, जानिए?

मध्यप्रदेश सरकार की ओर से चलाए जा रहे तमाम तरह के अभियान रंग लाते नजर आ रहे हैं, जहां प्रदेश भर में युवाओं को रोजगार मिल रहे हैं।

indore

Recommended Video

    बड़वानी: नगर पालिका परिसर में लगेगा रोजगार मेला, बेरोजगार को मिलेगा रोजगार

    प्रदेशभर में लगातार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में निरंतर रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है। प्रदेश भर में युवाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए अलग-अलग प्रशिक्षण अभियान चलाए जा रहे हैं, जहां इन प्रशिक्षण अभियानों का उद्देश्य युवाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें रोजगार दिलाना है। वहीं अब सरकार की ओर से चलाए जा रहे तमाम तरह के अभियान रंग लाते नजर आ रहे हैं, जहां प्रदेश भर में युवाओं को रोजगार मिल रहे हैं। वहीं इन दिनों प्रदेश के अलग-अलग जिलों में लगाए जा रहे रोजगार मेलों में भी युवाओं को नौकरियां मिलती नजर आ रही हैं, जिनसे प्रदेशभर के युवा उत्साहित नजर आ रहे हैं.

    इंदौर में इतने युवाओं को मिली नौकरी

    जिला प्रशासन के निर्देशानुसार 17 मार्च को जिला रोजगार कार्यालय इन्दौर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। उप संचालक रोजगार पी.एस. मण्डलोई ने जानकारी दी कि आयोजित रोजगार मेले में कुल 10 कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा साक्षात्कार लेकर प्रारम्भिक रूप से प्रतिभागियों का रोजगार हेतु चयन किया गया। इस रोजगार मेले में कुल 339 युवक-युवतियों ने पंजीयन कराया। 10 कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा कुल 175 युवक-युवतियों का प्रारंभिक रूप से सेल्स एग्जीक्यूटिव,ऑपरेटर, पीकर, मार्केटिंग, सर्वेयर, टीम लीडर, टेलीकॉलर, रिकवरी ऑफिसर आदि पदों के लिए चयन किया गया।

    बड़वानी में 90 युवाओं का हुआ चयन

    मध्यप्रदेश शासन की रोजगारोन्मुखी योजनान्तर्गत, कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिला रोजगार कार्यालय एवं राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बड़वानी द्वारा नगर पालिका परिसर बड़वानी में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें निजी क्षेत्र की 9 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर 90 युवाओं का चयन किया है। जिला रोजगार अधिकारी टीएस डुडवे ने बताया कि, आजीविका मिशन अंतर्गत शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला मुख्यालय बड़वानी में नगर पालिका परिसर में आयोजित इस रोजगार मेले में 9 प्रायवेट कंपनियो ने भाग लिया।

    ये भी पढ़े- Weather update: बारिश और ओलावृष्टि ने बिगाड़ा किसानों का गणित, आगे कैसा रहेगा मालवा का मौसम, जानिए?

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+