MP news: बारिश से तबाह हुई फसल का हाल जानने पहुंचे मंत्री डॉ. मोहन यादव, किसानों को दिया मदद का आश्वासन

MP में भारी बारिश के चलते फसलों को नुकसान होने की जानकारी सामने आई थी, जहां अलग-अलग जिलों में लगातार हुई बारिश के चलते खेतों में पानी भर गया था। वहीं फसलों को भी नुकसान पहुंचा था। फसलों को पहुंचे नुकसान के बाद सरकार की ओर से मुआवजे के दिशा-निर्देश दिए गए हैं, इसी को लेकर सरकार के मंत्री भी मैदान पर नजर आ रहे हैं।

लगातार हुई भारी बारिश के चलते उज्जैन जिले में भी किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है, जहां फसलों की स्थिति जानने उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव किसानों के खेतों में पहुंचे। यहां उन्होंने फसलों की स्थिति जानने के साथ ही किसानों से सीधा संवाद भी किया।

Ujjain

मंत्री डॉ.यादव ने किया निरीक्षण किया

उज्जैन में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव ने गुरुवार को ग्राम कंडारिया, एरवास और खेमासा में पहुंचकर वहां बीते दिनों हुई अतिवृष्टि से खराब हुई फसलों का निरीक्षण किया। मंत्री डॉ. यादव इस दौरान किसानों से मिले तथा उन्हें आश्वस्त किया कि वे किसी भी प्रकार की चिंता ना करें। शासन की ओर से उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। किसानों के खेत में पहुंचे डॉ. मोहन यादव ने बड़ी बारीकी से फसलों का हाल जाना है। इस अवसर पर राजस्व विभाग के अधिकारी और ग्रामीणजन मौजूद थे।

मुआवजे की प्रक्रिया हुई शुरू

मध्य प्रदेश में पिछले दिनों सूखे के चलते फसलों को नुकसान हुआ था, तो वहीं इसके ठीक बाद लगातार हुई भारी बारिश से भी फसलों को नुकसान पहुंचा है, जिसे देखते हुए सरकार की ओर से मुआवजे का ऐलान किया गया है। वहीं अब मुआवजे के लिए अधिकारियों ने मैदान संभाल लिया है, जहां लगातार सर्वे के लिए अधिकारी किसानों के खेत तक पहुंच रहे हैं, और किसानों से नुकसान की जानकारी ले रहे हैं। इस बीच अब सर्वे पूरा होने के बाद मुआवजा राशि किसानों तक पहुंचा दी जाएगी, जिसके लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

ये भी पढ़े- Ujjain दौरे पर CM Shivraj, करोड़ों के विकासकार्यों की देंगे सौगात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+