Ujjain दौरे पर CM Shivraj, करोड़ों के विकासकार्यों की देंगे सौगात
सीएम शिवराज सिंह चौहान एक दिवसीय उज्जैन दौरे पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उज्जैन में भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे।उज्जैन जिले में सीएम शिवराज सिंह चौहान 554 करोड 89 लाख की लागत से 09 नवीन विकासकार्यों का भूमि-पूजन करेंगे।
सीएम शिवराज सिंह चौहान के उज्जैन को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है, जहां सीएम शिवराज सिंह चौहान उज्जैन में विभिन्न सौगातें देंगे। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इससे पहले भी उज्जैन को विभिन्न सौगातें दी हैं।

इन कार्यों की मिलेगी सौगात
सीएम शिवराज जिन कार्यों का भूमिपूजन करेंगे उनमें श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के भक्त निवास की लागत 500 करोड रु है। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के फैसिलिटी सेन्टर जिसकी लागत 17 करोड रुपए है शामिल है। साथ ही औद्योगिक क्षेत्र फर्नाखेडी तहसील खाचरौद जिला उज्जैन में 58 इकाइयो का भूमिपूजन लागत राशि 22.07 करोड रु से लगभग 513 लोगों को रोजगार का लाभ। इसी के साथ उज्जैन जिले में 159 करोड़ 99 लाख की लागत से निर्मित 07 विकासकार्यों का लोकार्पण होगा।
इन कार्यों का होगा लोकार्पण
सीएम शिवराज जिन कार्यों का लोकार्पण करेंगे उनमें उज्जैन स्मार्ट सिटी द्वारा मेघदूत पार्किंग जिसकी लागत राशि 11 करोड़ 9 लाख रुपए है। महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ कार्यालय भवन के लिए आवंटित बिडला भवन का नवीनीकरण एवं विस्तारीकरण जिसकी लागत 4 करोड़ रूपए है। संभागीय आई.टी.आई निर्माण एवं नवीनीकरण लागत 31 करोड़ 49 लाख रु है। औधोगिक क्षेत्र नागझिरी देवास रोड उज्जैन, जिला उज्जैन में सीमेंट कांक्रीट सड़क,आर.सी.सी. सतही नाली निर्माण कार्य लागत राशि 8.07 करोड रु है। इसी के साथ राज्य स्तर पर 15 MSME क्लस्टरों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण। 552 इकाइयों की होगी स्थापना, 1 हजार 937 करोड रु का निवेश, लगभग 28 हजार 300 लोगों को मिलेगा रोजगार। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा 22 सितम्बर को मेघदूत पार्किंग स्थल, श्री महाकालेश्वर अन्नक्षेत्र तथा श्रद्धालुओं के लिये जन-सुविधा का लोकार्पण किया जायेगा।
ये भी पढ़े- CM Shivraj करेंगे महाकाल मंदिर के हाईटेक अन्नक्षेत्र का शुभारंभ, कुछ ऐसी है खासियत












Click it and Unblock the Notifications