फर्जी वेबसाइट बनाकर महाकाल की भस्म आरती की ऑनलाइन बुकिंग, यूं पकड़ा गया फर्जीवाड़ा

उज्जैन। फर्जी वेबसाइट बनाकर भगवान महाकाल की भस्म आरती की बुकिंग का मामला सामने आया है। एक श्रद्धालु द्वारा ऑनलाइन डॉट देवम डॉट कॉम के माध्यम से बुकिंग करवाई थी। उसके बैंक खाते से राशि कट गई, लेकिन अनुमति नहीं मिली। इस पर श्रद्धालु ने मंदिर प्रबंध समिति से संपर्क किया तो फर्जीवाड़ा उजागर हुआ।

fraud in mahakal aarti online booking

दरअसल, दुर्ग छत्तीसगढ़ निवासी श्रद्धालु राजेश ने फोन पर भस्म आरती ऑनलाइन बुकिंग से अनुमति नहीं मिलने की शिकायत मंदिर प्रबंध समिति के उप प्रशासक आशुतोष गोस्वामी से की।

खाते से तुरंत कट गए रुपए

खाते से तुरंत कट गए रुपए

राजेश ने बताया कि उसने मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महा​काल मंदिर में भस्म आरती की ऑनलाइन बुकिंग करवाई थी। खाते से रुपए कटने के बाद भी अनुमति नहीं मिली तो मंदिर प्रबंधन से शिकायत करने के लिए सम्पर्क किया। तब मंदिर के उप प्रशासक गोस्वामी ने राजेश को बताया कि श्रावण में केवल रविवार और सोमवार के दिन के लिए ऑनलाइन बुकिंग ब्लॉक है। शेष दिनों में तो ऑनलाइन बुकिंग हो रही है।

कई चौंकाने वाली जानकारी आई सामने

कई चौंकाने वाली जानकारी आई सामने

इस पर उन्होंने राजेश से वेबसाइट के नाम की जानकारी ली गई तो पता चला कि मंदिर प्रबंध समिति की अधिकृत वेबसाइट से अलग कोई वेबसाइट बुकिंग करके फर्जीवाड़ा कर रही थी। मंदिर की आइटी सेल के माध्यम से ऑनलाइन डॉट देवम डॉट कॉम वेब को खंगाला गया तो कई चौंकाने वाली जानकारी सामने आई।

मामले की जांच में जुटी साइबर सेल

मामले की जांच में जुटी साइबर सेल

इसमें भस्म आरती, शॉपिंग कार्ड, प्रसाद के साथ अन्य शुल्क का उल्लेख था। इसके अलावा फोन नबंर 7687000433 दर्ज है। इस पर संपर्क करने पर रिसीव नहीं किया गया। सभी तथ्य खंगालने के बाद मंदिर समिति ने फर्जी वेबसाइट को लेकर पुलिस शिकायत करने का निर्णय लिया है। जूनवाल के अनुसार इस संबंध में पुलिस अधिकारियों चर्चा के बाद पुलिस और साइबर सेल को आवेदन दिया गया है। सायबर सेल इस मामले की जांच कर आरोपी की तलाश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+