80 साल की Bike Rider दादी, मोटर साइकिल चलाकर तय करेंगी 600 KM का सफर

नीमच, 24 अगस्त: मध्य प्रदेश से वैसे तो अलग-अलग हैरान कर देने वाले मामलों के वीडियो और तस्वीरें निकल कर सामने आती हैं। लेकिन इस बार एक ऐसा वीडियो निकलकर सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया। दरअसल, नीमच जिले कि मनासा तहसील में रहने वाली 80 साल की बुजुर्ग महिला इस उम्र में भी मोटरसाइकिल चलाती हैं। इतना ही नहीं यह महिला मोटरसाइकिल से कई किलोमीटर की यात्राएं आसानी से पूरी कर लेती हैं। इन दिनों इन्हीं बुजुर्ग महिला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बुजुर्ग महिला 600 किलोमीटर की यात्रा कर मनासा से रामदेवरा राजस्थान जाने की बात कहती नजर आ रही हैं।

Recommended Video

    Madhya Pradesh: 80 की उम्र में बाइक चलाने वाली दादी से मिलिए | वनइंडिया हिंदी | *News
    यात्रा के लिए उत्साहित बुजुर्ग महिला

    यात्रा के लिए उत्साहित बुजुर्ग महिला

    बुजुर्ग महिला की इस हिम्मत को देखकर हर कोई हैरान है, जहां नीमच के गांव जाली नेर की रहने वाली बुजुर्ग महिला मनासा से राजस्थान के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल रामदेवरा तक की यात्रा मोटरसाइकिल से पूरी करेंगी। इतना ही नहीं मोटरसाइकिल पर यह अकेली ही रामदेवरा के लिए निकल चुकी हैं, जहां यह खुद ही बाइक चलाकर रामदेवरा तक पहुंचेंगी। वायरल वीडियो में महिला का उत्साह देखते ही बन रहा है।

    बाइक से ही जाती हैं रामदेवरा

    बाइक से ही जाती हैं रामदेवरा

    बुजुर्ग महिला को जानने वाले लोगों की माने तो महिला अपने तीन बच्चों के साथ मायके में रहती थी, जहां अब सभी बच्चे अपनी-अपनी जगह पर सेटल हो चुके हैं, जिसके बाद महिला अकेली ही इस तरह की यात्राएं करती हैं। इससे पहले भी साल 2021 में महिला खुद बाइक चलाकर रामदेवरा गई थी, जिसके बाद से यह सिलसिला लगातार जारी है। वहीं इस साल भी बुजुर्ग महिला खुद मोटरसाइकिल चलाकर रामदेवरा दर्शन के लिए जा रही हैं, जहां 600 किलोमीटर की यह यात्रा बुजुर्ग महिला के लिए बेहद ही यादगार रहेगी।

    सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

    सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

    बुजुर्ग महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स बुजुर्ग महिला से उनकी इस रोमांचक यात्रा को लेकर जानकारी जुटा रहा है, तो वहीं बुजुर्ग महिला भी उत्साहित होकर यात्रा से जुड़ी तमाम जानकारियां देती नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं महिला अपनी इस अनोखी यात्रा के बारे में विस्तार से बता रही हैं। उधर, बुजुर्ग महिला को जानने वालों की मानें तो इससे पहले भी बुजुर्ग महिला अलग-अलग तरह की यात्राएं अपनी मोटरसाइकिल से कर चुकी हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+