Ujjain: परिवार के साथ बाजार में निकले कलेक्टर और एसपी, रेहड़ी पटरी वालों से खरीदा सामान
मध्यप्रदेश के उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के निर्देश अनुसार वोकल फॉर लोकल अभियान अन्तर्गत स्थानीय रेहड़ी व पथ विक्रेताओं से दीपावली की खरीददारी प्रोत्साहित करने मंगलवार दोपहर कलेक्टर नीरज कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने सपत्निक फ्रीगंज क्षेत्र स्थित शहीद पार्क पर दीपक, रंगोली, साज-सज्जा की सामग्री व बच्चों के खिलौने बेच रहे पथ विक्रेताओं व रेहड़ी वालों से खरीददारी की।
खरीददारी के दौरान उन्होंने पथ विक्रेताओं से चर्चा कर उनके व्यवसाय के बारे में जानकारी प्राप्त की। प्रियंवदा सिंह व अनुष्का शर्मा से चर्चा में दीपक विक्रेता प्रेमाबाई ने जानकारी दी कि वे और उनका परिवार दीपक का निर्माण करता है और वे प्रतिवर्ष दीपावली पर्व पर अस्थाई दुकान लगाकर दीपक विक्रय करती हैं।

कलेक्टर सिंह ने पथ विक्रेताओं से चर्चा कर जानकारी दी कि दीपावली पर्व पर स्थानीय विक्रेताओं से सामग्री की खरीदी को प्रोत्साहित करने मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के निर्देश अनुसार धनतेरस से एकादशी तक समस्त नगरीय निकायों, पंचायतों में रेहड़ी व पथ विक्रेताओं को बाजार एवं तह बाजारी कर शुल्क में छूट दी गई है।
कलेक्टर सिंह ने रेहड़ी लगाकर खिलौने बेच रहे विक्रेता से चर्चा की। चर्चा में विक्रेता ने जानकारी दी कि वह मेक इन इंडिया के तहत स्थानीय निर्माताओं द्वारा निर्मित खिलौने ही बेच रहा है। इसके पश्चात कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने धनतेरस पर्व पर बर्तनों की खरीददारी कर जिलेवासियों को धनतेरस पर्व की शुभकामनाएं दी। इस दौरान कलेक्टर सिंह व एसपी शर्मा ने स्थानीय नागरिकों व वहां मौजूद पत्रकारों से चर्चा कर दीपावली की शुभकामनाएं दी।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश के उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के निर्देश अनुसार वोकल फॉर लोकल अभियान अन्तर्गत स्थानीय रेहड़ी व पथ विक्रेताओं से दीपावली की खरीददारी प्रोत्साहित करने मंगलवार दोपहर कलेक्टर नीरज कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने सपत्निक फ्रीगंज क्षेत्र स्थित शहीद पार्क पर दीपक, रंगोली, साज-सज्जा की सामग्री व बच्चों के खिलौने बेच रहे पथ विक्रेताओं व रेहड़ी वालों से खरीददारी की है।
ये भी पढ़े- Indore: धनतेरस पर बाजारों में बरसा धन, अबकी बार कितनी बिकी बाईक और कार, जानिए












Click it and Unblock the Notifications