Ujjain news: महाकाल मंदिर के बाहर चले लात-घूंसे, दर्शन के लिए आए भक्त सहमे
(संवाद सूत्र: उज्जैन से विमल बैंडवाल)
धार्मिक नगरी उज्जैन में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महाकाल मंदिर के बाहर रुद्राक्ष और माला बेचने वाली महिलाओं में आपस का विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि, महिलाओं में चप्पल तक चलने लगी। वहीं विवाद बढ़ता देख आसपास के लोगों ने समझाईश की कोशिश की, बावजूद इसके महिलाओं का गुस्सा कम होने का नाम नहीं ले रहा था।
इधर, कुछ लोगों ने विवाद की सूचना पुलिस को दी। विवाद खत्म होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, वहीं पुलिस द्वारा दोनों ही पक्षों को समझाइए दी जा रही है। महाकाल मंदिर के बाहर से पहले भी विवाद के मामले सामने आ चुके हैं।

विवाद देख सहम गए दर्शनार्थी
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो महाकाल मंदिर के बाहर का बताया जा रहा है, जहां इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि, दो पक्ष की महिलाएं आपस में किसी बात को लेकर भीड़ रही हैं, जहां दोनों ही पक्ष की महिलाओं में जमकर चप्पल और घूंसे चल रहे हैं। विवाद बढ़ता देख आसपास के कुछ लोग समझाइए की कोशिश जरूर करते हैं, लेकिन बावजूद इसके महिलाएं विवाद करती नजर आ रही हैं। इधर, महिलाओं के बीच होता विवाद देख दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे श्रद्धालु सहमे में नजर आ रहे हैं।
आए दिन होता है विवाद
महाकाल मंदिर परिसर के आसपास मौजूद अन्य व्यापारियों की मानें तो यहां आए दिन इसी तरह का विवाद होता रहता है, जहां पिछले दिनों भी एक बड़ा विवाद देखने मिला था। वहीं इसके बावजूद अब तक किसी प्रकार की कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई है। साथ ही इस तरह के विवादों पर लगाम लगाई जा सके, इसको लेकर भी खास पहल पुलिस और प्रशासन की ओर से नहीं की जा रही। यही कारण है कि, आए दिन व्यापारियों के बीच विवाद की स्थिति बनती है, जिसके चलते मारपीट जैसे घटनाक्रम भी सामने आते हैं। वहीं किसी दिन यह विवाद कोई बड़ा रूप न ले ले, इस बात का ध्यान भी पुलिस और प्रशासन को रखना होगा, और मंदिर परिसर के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने होंगे।
ये भी पढ़े- Ujjain news: नए साल पर महाकाल दर्शन करने वालों को रखना होगा इन बातों का ध्यान
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications