Ujjain news: शादीशुदा गर्लफ्रेंड के साथ इश्क लड़ाने में पति बना कांटा, दर्दनाक सजा देकर रास्ते से हटाया
उज्जैन से हत्या का मामला निकलकर सामने आया है, जहां पत्नी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया। घटना उज्जैन जिले के थाना बिरला ग्राम क्षेत्र की बताई जा रही है। अवैध संबंधों के चलते प्रेमी ने अपने साथियों के साथ युवक को मौत के घाट उतारा।
पत्रकार वार्ता में उज्जैन पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया की, प्रेमी-प्रेमिका और दो साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 2 फरवरी को नागदा-जावरा हाईवे पर पुलिस को मृतक की लाश मिली थी। आरोपियों ने युवक को मौत के घाट उतार कर ट्रक से कुचलकर घटना को एक्सीडेंट की शक्ल देने की कोशिश की थी।

कुछ ऐसा है घटनाक्रम
अधिकारियों ने बताया की, मृतक के भाई द्वारा पुलिस के सामने हत्या की शंका जाहिर की है थी, जिस पर काम पुलिस ने काम किया, और घटना का खुलासा हुआ। आरोपी ने पुलिस को बताया कि, वह मेरे और उसकी पत्नी के बीच प्रेम में कांटा बना हुआ था, इसलिए मार दिया, उसकी पत्नी ने मुझे फोन कर रास्ते से हटाने के लिए कहा था। आरोपियों ने बताया की युवक की हत्या के बाद शव को ट्रक से कुचल दिया था ताकि, मामला एक्सीडेंट में मौत का लगे। घटनाक्रम में शामिल सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्त में ले लिया है।
शातिर तरीके से दिया वारदात को अंजाम
इन दिनों लगातार अवैध संबंधों के चलते हत्या और अन्य अपराधों के अंजाम देने के मामले सामने आ रहे हैं, जहां उज्जैन से भी दर्दनाक मामला निकलकर सामने आया है, जिसमें पत्नी और प्रेमी ने मिलकर पति को रास्ते से हटा दिया, और हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। वहीं इस घटनाक्रम को एक्सीडेंट की शक्ल देने के लिए लाश को ट्रक से कुचला है। वहीं जब मृतक के भाई ने हत्या की शंका जाहिर की तो पुलिस ने मामले की जांच करते हुए पत्नी के बॉयफ्रेंड और दोस्त को हिरासत में जहां पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है।
ये भी पढ़े- Indore news: अबलाल ने लक्की बन 3 बच्चों की मां के साथ बनाए संबंध, बोला- अब मुझे जन्नत नसीब होगी












Click it and Unblock the Notifications