MP news: पति ने पत्नी से मांगे गुटखा खाने के लिए पैसे, नहीं दिए तो गुस्से में कर दिया काम तमाम
मध्यप्रदेश के रतलाम जिले से चौंका देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या सिर्फ इस बात पर कर डाली कि, उसने उसे गुटका खाने के पैसे नहीं दिए। बताया जाता है कि, पति शराब का आदी है, जहां वह आए दिन शराब पीकर पत्नी से झगड़ा करता था। वहीं उसने पत्नी से गुटका खाने के लिए पैसे मांगे, जहां पैसे नहीं मिलने पर गुस्से में उसने पत्नी की हत्या कर दी।
आरोपियों के पड़ोसी ने बताया कि, आरोपी गुस्सा प्रवृत्ति का है, जहां वह आए दिन पत्नी और बच्चों से झगड़ा किया करता था। वहीं एक दिन वह शराब पीकर घर आया, और पत्नी से गुटका खाने के लिए पैसे मांगने लगा, जहां पत्नी के पैसे ना देने पर उसे इतना गुस्सा आया कि उसने पत्नी की जान ले ली।

कुछ ऐसा है मामला
दरअसल, यह पूरा मामला सुरभि का परिसर क्षेत्र का है, जहां रहने वाले रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी को शराब और गुटके की बुरी लत है। वह आए दिन शराब पीकर पत्नी और बच्चों से झगड़ा किया करता था। वहीं एक दिन आरोपी शराब पीकर घर पहुंचा, और पत्नी से गुटखे के लिए पैसे की मांग करने लगा, पत्नी ने पैसे देने से मना कर दिया तो आरोपी को इतना गुस्सा आया कि उसने चाकू से पत्नी पर वार कर दिया। वहीं पति के द्वारा किए गए वार से घायल पत्नी को बच्चे और पड़ोसी अस्पताल लेकर गए, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। उधर, पत्नी पर वार करने के बाद हत्यारा पति कपड़े बदल कर सो गया।
इलाके में मचा हड़कंप
इस पूरे घटनाक्रम की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। पुलिस परिजनों से भी बयान ले रही है। पुलिस ने बताया कि, आरोपी नशे का आदी है। शराब के नशे में उसने वारदात को अंजाम दिया होगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। उधर, महिला के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है, जहां महिला के बच्चों का हाल बेहद खराब है। वहीं इस घटनाक्रम के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
ये भी पढ़े- MP news: 2 साल तक शादीशुदा गर्लफ्रेंड से बनाए संबंध, जब शादी की बात आई तो मुकरा बॉयफ्रेंड












Click it and Unblock the Notifications