Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Mahakal की महिमा देख भक्त चौंका, लगे हाथ कर दिए 25 लाख रुपए दान

उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध भगवान महाकालेश्वर मंदिर में लगातार दान आने का सिलसिला जारी है, जहां श्री महाकालेश्वर भगवान जी के भक्‍त द्वारा मंदिर के विकास कार्यों हेतु 25 लाख 51 हज़ार की राशि का चेक प्रदान किया।

उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में मुम्बई के आर्यन सुरेश भाई पटेल द्वारा पुरोहित राजेश शर्मा की प्रेरणा से श्री महाकालेश्‍वर मंदिर में चल रहे विकास कार्य हेतु रुपये 25 लाख 51 हजार 01 की राशि का चेक प्रदान किया गया। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल द्वारा दानदाता का सम्मान किया गया।

Ujjain

उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में कोलकाता से पधारे भक्त श्री मुनेश्वर झा द्वारा भगवान श्री महाकालेश्वर जी को 1 नग चांदी का मुकुट भेंट किया। जिनका कुल वजन 1261 ग्राम है। जिसे श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा प्राप्त पर दानदाता का सम्मान किया जाकर विधिवत रसीद प्रदान की गई। यह जानकारी मंदिर प्रबंध समिति के कोठार शाखा के कोठारी मनीष पांचाल द्वारा दी गई।

उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में पुरोहित दीपक शर्मा की प्रेरणा से राजस्थान बीकानेर से पधारे श्री पवन कुमार जोशी द्वारा 05 नग व्हीलचेयर दान की गई। जिसे मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक श्री मूलचंद जूनवाल द्वारा प्राप्त कर विधवत रसीद प्रदान की गई।

ज्ञातव्य है कि मंदिर प्रबंध समिति द्वारा दिव्यंगों- वृद्ध जनो क़े दर्शन हेतु निशुल्क के दर्शन सुविधा प्रदान की जाती है। शासकीय अनुदेशकों के अनुरूप दिव्यांग जन के सुलभ दर्शन हेतु पूरे दर्शन मार्ग को दिव्यांग जन अनुकूल बनाया गया है।

मुम्बई से पधारे श्रद्धालु श्री पराग ठक्कर जो कि "" इजी केअर कंपनी "" के चैयरमैन भी हैं, श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन हेतु मंदिर पधारे। उन्होने श्री महाकाल महालोक का भ्रमण भी किया। श्री ठक्कर मंदिर की व्यवस्थाओं से अत्यंत प्रसन्न हुए। उन्हें मन्दिर अधिकारी आर के तिवारी ने बताया कि श्री महाकालेश्वर मन्दिर में निःशक्तजनों को निःशुल्क व्हीलचेयर से न सिर्फ दर्शन कराए जाते हैं बल्कि मन्दिर की ओर से व्हीलचेयर चालक के साथ ही निःशक्त जन श्रद्धालु के साथ एक केअर टेकर को भी जाने की अनुमति रहती है।

इससे ठक्कर बहुत प्रभावित हुए व उन्होंने मुम्बई पंहुचकर ब्रांडेड क. की उच्च गुणवत्ता की पांच व्हीलचेयर मन्दिर भिजवाई, जो कि उनके प्रतिनिधि हनिराम सिंघानिया द्वारा मन्दिर को सौँपी गई। मंदिर के सहा. प्राशसनिक अधिकारी आर. के. तिवारी ने उन्हें विधिवत रसीद प्रदान की व दानदाता के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

ये भी पढ़े- Ujjain News: सिंहस्थ से पहले CM ने दी सौगात, अब क्षिप्रा में नहीं मिलेगा कान्ह का पानी

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+