Ujjain News: उज्जैन को मिलने जा रही करोड़ो की सौगात, क्या रहेगा खास, जानिए

उज्जैन में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव आगामी 15 व 16 जून को उज्जैन में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसी के मद्देनजर कलेक्टर नीरज कुमार सिंह द्वारा गुरुवार को प्रशासनिक संकुल भवन के सभाकक्ष में कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई। कलेक्टर सिंह द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल पर सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने के निर्देश दिये गये।

निर्धारित कार्यक्रम अनुसार मुख्यमंत्री डॉ यादव 15 जून को प्रात: 8 बजे उज्जैन आगमन कर जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत पुलिस लाइन स्थित तालाब के गहरीकरण कार्य में शामिल होंगे। इसके पश्चात वे रामघाट पर प्रात: 9 बजे शिप्रा तीर्थ परिक्रमा यात्रा में सहभागिता करेंगे।

Ujjain

उक्त कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव पुलिस कंट्रोल रूम के समीप इंडियन कॉफी हाउस का शुभारम्भ करेंगे। इसके बाद भैरवगढ़ स्थित खुली जेल का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ.यादव द्वारा ग्राम ढेंडिया में शनि मंदिर के समीप आयोजित कार्यक्रम में कान्ह क्लोज डक्ट परियोजना का भूमिपूजन एवं अन्य विभागों के विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण भी किया जायेगा। इसके अतिरिक्त वे यहां जनसंवाद कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

रविवार 16 जून को प्रातः 9.30 बजे मुख्यमंत्री डॉ.यादव पुलिस लाइन स्थित हेलीपेड पर आगमन कर पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा का शुभारम्भ करेंगे। इसके पश्चात वे सायं 4:30 बजे कपिला गौशाला रत्नाखेड़ी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात शाम 5 बजे मुख्यमंत्री डॉ यादव रामघाट पर शिप्रा तीर्थ परिक्रमा के श्रद्धालुओं के साथ मां शिप्रा को चुनरी अर्पण एवं पंचामृत अभिषेक करेंगे।

रामघाट पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ यादव द्वारा मध्य प्रदेश की नदियों और जल संरचनाओं के संरक्षण, संवर्धन, पुनरूद्धार को समर्पित जलाभिषेक अभियान का जनप्रतिनिधियों और प्रदेशवासियों को संकल्प दिलाया जायेगा। मध्य प्रदेश में पहली बार सेटेलाइट मेपिंग के साथ उज्जैन की नदियों की समग्र जानकारी पर आधारित ग्रंथ, शिप्रा अमृत संभवा, सदानीरा, शिप्रा तीर्थ परिक्रमा पुस्तकों एवं सदानीरा अंबुनी ऑडियो-वीडियो सीडी का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि, कार्यक्रम में जल सम्बन्धी जनपदीय गीतों का गायन किया जायेगा जो निमाड़ी, बुंदेली, बघेली और अन्य बोलियों पर केन्द्रित होंगे। इसके पश्चात पार्श्व गायिका ऋचा शर्मा और उनके दल द्वारा भजन प्रस्तुति दी जायेगी।

ये भी पढ़े- Ujjain News: हाथ में ब्रश लेकर घाट की सफाई करते नजर आए कलेक्टर, क्या है मामला, जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+