अरे! MP के इस शहर में हारे हुए प्रत्याशी ने मनाया जश्न, जमकर किया डांस

रतलाम, 22 जुलाई: अक्सर आपने चुनाव मैदान में जीते हुए प्रत्याशियों को जीत का जश्न मनाते हुए देखा होगा, लेकिन हम आपको मध्य प्रदेश के ऐसे पार्षद प्रत्याशी से रूबरू करवाने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी हार के बाद जमकर जश्न मनाया। दरअसल, मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में नगरीय निकाय चुनाव संपन्न हुए, जहां मतगणना के बाद बीजेपी प्रत्याशी चुनाव हार गए, लेकिन बावजूद इसके उन्होंने अपने समर्थकों के साथ जुलूस निकाला, जिसमें वे अपने समर्थकों के साथ डीजे की धुन पर जमकर थिरकते भी नजर आए। वहीं अब हार पर मनाए गए जीत के जश्न का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

कुछ ऐसा है पूरा मामला

कुछ ऐसा है पूरा मामला

रतलाम नगर निगम के वार्ड क्रमांक 47 से बीजेपी ने शाहिद हुसैन को बतौर पार्षद प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारा था, जहां कांग्रेस प्रत्याशी ने बीजेपी प्रत्याशी को लगभग 250 मतों से चुनाव हरा दिया। चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमाने उतरे बीजेपी प्रत्याशी को लगभग 1500 वोट मिले। वहीं इसके बाद बीजेपी प्रत्याशी अपनी हार का जश्न मनाते दिखाई दिए, जहां उन्होंने डीजे की धुन पर समर्थकों के साथ जमकर डांस किया।

जीत के जश्न का बताया ऐसा कारण

जीत के जश्न का बताया ऐसा कारण

बीजेपी प्रत्याशी की मानें तो उन्हें चुनाव हारने का कोई गम नहीं है, बल्कि उन्हें इस बात की खुशी है कि, उनके वार्ड से पहली बार बीजेपी को अच्छे वोट हासिल हुए हैं। इतना ही नहीं मतदाताओं से मिले भरपूर स्नेह और आशीर्वाद के चलते उन्हें इतनी खुशी हुई कि, उन्होंने लोगों का आभार मानते हुए हार का ही जश्न बना दिया। हार के बाद भी बीजेपी प्रत्याशी ने जनता की सेवा करने के लिए लगातार संघर्षरत रहने की बात भी कही है।

हारे हुए प्रत्याशियों को दिया संदेश

हारे हुए प्रत्याशियों को दिया संदेश

रतलाम में बीजेपी प्रत्याशी की ओर से हार के बावजूद मनाया गए जश्न कि, अब पूरे प्रदेश भर में चर्चा हो रही है, जहां सियासत के जानकार इसे उन हारे हुए प्रत्याशियों के लिए संदेश बता रहे हैं, जिन्हें खुशी-खुशी अपनी हार स्वीकार लेनी चाहिए। कुल मिलाकर देखा जाए तो प्रदेश में नगरी निकाय चुनाव के लिए मतगणना संपन्न हो चुकी है, जहां अब परिणाम भी सामने आ चुके हैं।

ये भी पढ़े- MP में चायवाले ने कर दी डिप्टी कलेक्टर की पिटाई, जानिए क्या है पूरा मामल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+